सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Approval has been granted for the construction of two government Ayurvedic dispensaries and one community health center.

Chandigarh-Haryana News: दो राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय व एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के निर्माण को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा- प्रदेश में आवश्यकतानुसार नए अस्पताल खोले जा रहे हैं
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य में जरूरत के अनुसार नए अस्पताल खोले जा रहे हैं। सरकार ने दो नए राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय खोलने, एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का निर्माण व एक अन्य कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को 50 बेड के अस्पताल में अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। इन सभी पर करीब 55 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि रेवाड़ी के गांव लिसान व गांव करावरा मानकपुरा में एक-एक राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की स्वीकृति दी गई है, इनमें प्रत्येक पर 50 लाख से 60 लाख रुपये तक लागत आने का अनुमान है। इसके अलावा, यमुनानगर के रादौर में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को 50 बैड के अस्पताल में अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई है जिस पर लगभग 36.39 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। हेंद्रगढ़ के गांव नांगल सिरोही में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर खोलने को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस पर करीब 17.32 करोड़ रुपये की लागत आएगी। राव ने कहा हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed