{"_id":"697f722372f9eaa59100aac5","slug":"haryana-in-central-budget-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-938610-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाएगा राखीगढ़ी, हरियाणा को केंद्रीय करों से मिलेंगे 20 हजार करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाएगा राखीगढ़ी, हरियाणा को केंद्रीय करों से मिलेंगे 20 हजार करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा को 5547 करोड़ रुपये ज्यादा मिलेंगे इस बार, सरकार ने शेयर 1.093 फीसदी से 1.361 फीसदी किया
सेमीकंडक्टर 2.0 मिशन से इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को होगा बड़ा लाभ
प्रदेश के सेमग्रस्त क्षेत्रों के अमृत सरोवरों में मछली पालन के लिए मिलेगी मदद
14 जिलों में निवेश के खुलेंगे नए रास्ते, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और परियोजनाओं को गति मिलेगी
10 हजार करोड़ का एमएसएमई ग्रोथ फंड छोटे उद्योगों के लिए करेगा बूस्ट का काम
100 हजार करोड़ की पानीपत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री में बजट ने जगाई उम्मीद
20 फीसदी तक बढ़ेगा बहादुरगढ़ की नॉन लेदर जूता इंडस्ट्री का कारोबार आयात शुल्क घटने से
-- -- -- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने सिंधु घाटी सभ्यता की पहचान राखीगढ़ी को 15 आइकॉनिक पुरातात्विक स्थलों की सूची में शामिल कर हरियाणा को बड़ी सौगात दी है। इससे राखीगढ़ को वैश्विक पहचान मिलेगी। केंद्र बजट में हुई इस घोषणा से राखीगढ़ी अब एक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा। यहां पाथ-वे और गाइड की व्यवस्था भी होगी।
इसके अलावा केंद्र सरकार ने हरियाणा का केंद्रीय करों में शेयर 1.093 फीसदी से बढ़कर 1.361 फीसदी कर दिया है। इससे 2026-27 में करों के तौर पर हरियाणा को 20772.32 करोड़ रुपये मिलेंगे जबकि 2025-26 में 15225.18 करोड़ रुपये मिले थे। यह बढ़ोतरी वर्तमान वित्तीय वर्ष से 36.45 फीसदी ज्यादा है। इस राशि से हरियाणा को शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, ग्रामीण अवसंरचना व सामाजिक योजनाओं के लिए सुनिश्चित संसाधन मिल सकेंगे।
बजट में पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी का लाभ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भी देखने को मिलेगा। हरियाणा के 14 जिले एनसीआर में आते हैं। लॉजिस्टिक्स हब के विकास व बुनियादी ढांचे के लिए पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी से इन 14 जिलों में निवेश के नए रास्ते खुलेंगे। रोजगार के अवसर पैदा होंगे। पूंजीगत व्यय से आरआरटीएस (दिल्ली–गुरुग्राम–फरीदाबाद कॉरिडोर), ईवी चार्जिंग नेटवर्क, इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिलेगी। नॉन लेदर जूता इंडस्ट्री में आयात शुल्क खत्म होने से बहादुरगढ़ की इंडस्ट्री का कारोबार 20 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। बजट में मिले प्रोत्साहन से पानीपत के 100 हजार करोड़ के टेक्सटाइल बाजार में भी नई उम्मीद जागी है।
सेमीकंडक्टर 2.0 मिशन से हरियाणा के इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ा लाभ मिलेगा। गुरुग्राम, फरीदाबाद शहरों में भी निवेश की संभावना बनेगी। बजट में एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान से फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, बहादुरगढ़ व पानीपत जैसे औद्योगिक केंद्रों में नई जान आएगी और युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर बनेंगे। हरियाणा में आईएमटी खरखौदा, मानेसर और अन्य क्षेत्रों में नए निवेश आएंगे जिससे लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। आरआईडीएफ और यूआईडीएफ में बढ़ोतरी से ग्रामीण और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूती मिलेगी। केंद्रीय बजट में अमृत सरोवरों को मत्स्य पालन से जोड़ने की घोषणा से हरियाणा के सेमग्रस्त क्षेत्रों में मछली पालन के लिए और बेहतर कार्य होगा।
-- -- -
दो साल में 60 हजार कैंसर मरीज मिले, उनको दवाएं सस्ती मिलेंगी
हरियाणा में दो साल में कैंसर के लगभग 60 हजार नए मरीज सामने आए हैं। इस हिसाब से राज्य में कैंसर के मरीजों की संख्या लाखों में है। बजट में कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी पूरी तरह से हटा दी गई है। इस फैसले से कैंसर मरीजों के लिए महंगी दवाएं सस्ती हो जाएंगी।
-- -- -- -
गुरुग्राम बन सकता है मेडिकल हब
देश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाने की घोषणा की गई है। इनको बनाने में निजी क्षेत्र की भी भागीदारी होगी। दिल्ली के नजदीक होने के कारण गुरुग्राम को मेडिकल हब बनाने की अपार संभावनाएं हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
खेलों की तैयारी को लगा पंख
केंद्रीय बजट में खेलो इंडिया मिशन की स्थापना से राज्य में विभिन्न खेल की तैयारियों को पंख लगेंगे। हरियाणा पहले से ही 2036 के ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहा है। इससे हरियाणा में नई खेल प्रतिभाओं को तराशने व खेल सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने में मदद मिलेगी। हरियाणा राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर सिंह मीनू बेनीवाल ने कहा, बजट में खेलों को लेकर की गई घोषणा से हरियाणा में खेल ढांचे और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सीएम सैनी बोले-बजट नई दिशा व नई ऊर्जा देने वाला
केंद्रीय बजट हरियाणा के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह बजट राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, उद्योग और युवाओं के रोजगार को नई दिशा और नई ऊर्जा देने वाला है। बढ़ा पूंजीगत व्यय हरियाणा जैसे तेजी से विकसित हो रहे राज्य के लिए वरदान साबित होगा। यह बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों आर्थिक वृद्धि को तेज करना, लोगों की क्षमताओं व आकांक्षाओं का निर्माण करना और सबका साथ–सबका विकास की भावना से प्रेरित है। इसका सीधा लाभ हरियाणा के युवाओं, किसानों, महिला शक्ति, एमएसएमई और श्रमिक वर्ग को मिलेगा।
-नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री, हरियाणा।
-- -- -- --
Trending Videos