सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab assembly election results 2022 Aam Aadmi Party won all assembly seats of Sangrur district

Punjab Election Results 2022: संगरूर की पांचों सीटों पर आप का कब्जा, नरिंदर कौर भराज बनीं पहली महिला विधायक, जानें- हर सीट का हाल

जसवीर सिंह भट्टी, संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Mar 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा हलका सुनाम में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमन अरोड़ा ने एकतरफा जीत हासिल की है। अमन अरोड़ा ने अपने विरोधी कांग्रेस के जसविंदर सिंह धीमान को 72277 वोट के रिकॉर्ड अंतर से हराया है।

Punjab assembly election results 2022 Aam Aadmi Party won all assembly seats of Sangrur district
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

संगरूर की पांच विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी ने नया इतिहास रच जीत का परचम लहराया है। दिलचस्प बात यह है आप के कई नए चेहरों ने दिग्गजों को पटकनी दी है। पंजाब की हॉट सीटों में शुमार धूरी विधानसभा की सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व सीएम चेहरा भगवंत मान ने शानदार जीत हासिल कर एक नया अध्याय लिख दिया है। वहीं संगरूर से विजेता रहीं नरिंदर कौर भराज संगरूर से पहली महिला विधायक बनीं।

Trending Videos


भगवंत मान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस विधायक दलवीर सिंह गोल्डी को 58206 मतों के अंतर से हराया है। पहले ही राउंड से भगवंत मान अपनी बढ़त बना रखी थी जो अंत तक कायम रही। भगवंत मान को जहां 82023 वोट मिले तो वहीं नोटा समेत 12 अन्य प्रत्याशियों को महज 45686 मत ही मिले। कांग्रेस विधायक दलवीर सिंह गोल्डी को 24306 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा हलका संगरूर में कांग्रेस और भाजपा के धुरंधर नेताओं से दो-दो हाथ कर रही आम आदमी पार्टी की सबसे युवा नेता नरिंदर कौर भराज ने 36430 वोट के अंतर से कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला को पटखनी दी। नरिंदर कौर भराज ने पहले राउंड से ही अपनी बढ़त बना रखी और आखिरी राउंड तक बढ़त का सिलसिला जारी रहा और लीड का आंकड़ा बढ़ता गया। नरिंदर कौर भराज ने यह चुनाव जीतकर नया इतिहास रच दिया है, क्योंकि नरिंदर कौर भराज को संगरूर की पहली महिला विधायक होने का खिताब मिला है। 

विधानसभा हलका सुनाम में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमन अरोड़ा ने एकतरफा जीत हासिल की है। अमन अरोड़ा ने अपने विरोधी कांग्रेस के जसविंदर सिंह धीमान को 72277 वोट के रिकॉर्ड अंतर से हराया है। जसविंदर सिंह धीमान विधायक सुरजीत धीमान के भतीजे हैं, जो पहली बार विधानसभा चुनाव में हलका सुनाम से उतरे थे।

हरपाल सिंह ने हलका दिड़बा से लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर अपनी बादशाहत कायम रखी। दिड़बा से हरपाल चीमा ने 50655 मतों की शानदार लीड से अपने विरोधी शिअद (ब) के गुलजार सिंह मूनक को मात दी है। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार अजैब सिंह रटोला को लगातार तीसरी बार हार का मुंह देखना पड़ा है। विधानसभा हलका लहरा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बरिंदर गोयल ने 26498 के अंतर से शिअद संयुक्त के परमिंदर सिंह ढींडसा को करारी मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed