सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance summons to Bharat Inder Singh Chahal

Punjab: अमरिंदर सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार को विजिलेंस का समन, 10 मार्च को दफ्तर में किया तलब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Mar 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब में कांग्रेस की सरकार में चहल तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के 2002 से 2007 तक मीडिया सलाहकार रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में ही 2017 से 2021 तक भरतइंद्र सिंह को कैबिनेट रैंक मिली थी।

Punjab Vigilance summons to Bharat Inder Singh Chahal
भरतइंद्र सिंह चहल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चहल को आय से अधिक संपत्ति मामले में पटियाला विजिलेंस ने तलब किया है। चहल को समन भेजकर 10 मार्च को पटियाला रेंज के एसएसपी (विजिलेंस) जगतप्रीत सिंह के दफ्तर में पहुंचने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम चहल की पटियाला के तवक्कली मोड़ स्थित कोठी भी गई थी लेकिन वह वहां मिले नहीं थे। इसके बाद विजिलेंस ने चहल को व्हाट्सएप पर समन भेजा है। 

Trending Videos


गौरतलब है कि इससे पहले साल 2008 में पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में भी चहल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में साल 2016 में पटियाला की एक स्थानीय अदालत ने चहल को इस केस में बरी कर दिया था। इस संबंध में डीएसपी विजिलेंस सतपाल शर्मा को फोन पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चहल का पटियाला के नजदीक सरहिंद रोड पर एक आलीशान मैरिज पैलेस है। इसके अलावा पटियाला में चहल का एक शॉपिंग कांप्लेक्स भी है। दिसंबर 2022 में विजिलेंस ने चहल की संपत्तियों पर छापा मारा था। इस दौरान चहल की संपत्तियों का मूल्यांकन किया गया था। साथ ही इन संपत्तियों के दस्तावेजों की भी जांच की गई थी। बता दें क‌ि पंजाब में कांग्रेस की सरकार में चहल तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के 2002 से 2007 तक मीडिया सलाहकार रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में ही 2017 से 2021 तक भरतइंद्र सिंह को कैबिनेट रैंक मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed