{"_id":"6a42dbabaf147b6c02040342","slug":"race-for-new-vice-chancellor-enters-final-stage-30-candidates-to-be-interviewed-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1057844-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नए कुलपति की दौड़ अंतिम चरण में, 30 दावेदारों का होगा इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नए कुलपति की दौड़ अंतिम चरण में, 30 दावेदारों का होगा इंटरव्यू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के नए कुलपति की तलाश अंतिम चरण में पहुंच गई है। 100 से अधिक आवेदनों की जांच के बाद सर्च-कम-सिलेक्शन कमेटी ने 30 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। 3 और 6 जुलाई को इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद तीन से पांच नामों का पैनल तैयार कर चांसलर को भेजा जाएगा जो नए कुलपति के नाम पर अंतिम फैसला लेंगे।
इस बार कुलपति पद की दौड़ में मौजूदा वीसी प्रो. रेणु चीमा विग भी शामिल हैं। कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें 29 जुलाई तक सेवा विस्तार दिया गया है और वह नियमित कुलपति बनने की भी दावेदार हैं। दावेदारों में पंजाब यूनिवर्सिटी के कई वरिष्ठ शिक्षकों के नाम प्रमुखता से सामने हैं। इनमें डीन ऑफ यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन (डीयूआई) प्रो. योजना रावत, प्रो. रजत संधिर और प्रो. अंजू सूरी शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू), लुधियाना के एक वरिष्ठ प्रोफेसर का नाम भी प्रमुख दावेदारों में लिया जा रहा है।
सर्च-कम-सिलेक्शन कमेटी उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड, प्रशासनिक अनुभव और विश्वविद्यालय के विकास को लेकर उनके विजन के आधार पर करेगी। नए कुलपति से शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को लंबित भर्तियों, शैक्षणिक सुधार, परीक्षा व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशासनिक निर्णयों में तेजी आने की उम्मीद है।