{"_id":"6a4343ab9a9b87675c024eca","slug":"haryana-47-percent-tb-cases-found-to-be-asymptomatic-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइलेंट अटैक: न खांसी, न बुखार फिर भी शरीर में टीबी का वार, हरियाणा में हर दूसरा नया मरीज एसिंप्टोमैटिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइलेंट अटैक: न खांसी, न बुखार फिर भी शरीर में टीबी का वार, हरियाणा में हर दूसरा नया मरीज एसिंप्टोमैटिक
Tue, 30 Jun 2026 09:50 AM IST
Nivedita
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:50 AM IST
सार
एसिंप्टोमैटिक टीबी के मरीज टीबी उन्मूलन अभियान के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। स्पष्ट लक्षण न होने के कारण ये मरीज लंबे समय तक बिना इलाज के समाज के बीच रहते हैं और अनजाने में दूसरों तक संक्रमण फैलाने का जरिया बन जाते हैं।
विज्ञापन
टीबी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए गए विशेष स्क्रीनिंग अभियान ने बेहद चौंकाने वाले आंकड़े सामने रखे हैं। राज्य में 24 मार्च से 21 जून के बीच मिले कुल 25,741 नए टीबी मरीजों में से करीब 47 फीसदी (12,070) मरीज ऐसे पाए गए हैं जिनमें बीमारी का कोई बाहरी लक्षण नहीं था।
इसका सीधा मतलब यह है कि हर दो में से एक मरीज को खुद भी यह अंदाजा नहीं था कि वह टीबी से संक्रमित है और उसके शरीर में इसका बैक्टीरिया सक्रिय है। चिकित्सा विज्ञान की भाषा में ऐसे मामलों को एसिंप्टोमैटिक टीबी कहा जाता है। यह आंकड़ा साफ करता है कि केवल खांसी, बुखार या वजन घटने जैसे पारंपरिक लक्षणों के भरोसे रहना अब काफी नहीं है। समय पर एडवांस जांच ही इस साइलेंट बीमारी को रोकने का सबसे प्रभावी जरिया है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एसिंप्टोमैटिक टीबी के मरीज टीबी उन्मूलन अभियान के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। स्पष्ट लक्षण न होने के कारण ये मरीज लंबे समय तक बिना इलाज के समाज के बीच रहते हैं और अनजाने में दूसरों तक संक्रमण फैलाने का जरिया बन जाते हैं। बाद में खुद उनके लिए भी यह बीमारी गंभीर रूप ले लेती है।
विज्ञापन
यही वजह है कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग अब केवल अस्पतालों के ओपीडी में आने वाले मरीजों पर निर्भर नहीं है। विभाग ने जोखिम वाले इलाकों, गांवों और नगर निगम के वार्डों में विशेष शिविर लगाकर घर-घर जाकर सक्रिय स्क्रीनिंग की जिससे ये छिपे हुए मामले उजागर हो सके। अब सरकार एक्स-रे और आधुनिक एनएएटी (न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट) जैसी तकनीकों से बिना लक्षण वाले मरीजों को खोजने पर विशेष जोर दे रही है।
जिला कुल नए मरीज बिना लक्षण वाले (एसिंप्टोमैटिक)
गुरुग्राम 4,242 2,496
फरीदाबाद 2,729 1,581
हिसार 1,711 940
करनाल 1,606 764
रोहतक 1,609 712
मेवात 1,266 552
पानीपत 1,555 542
सोनीपत 1,386 543
रेवाड़ी 808 499
पलवल 721 460
अंबाला 913 415
जींद 595 402
सिरसा 825 337
भिवानी 879 289
यमुनानगर 944 276
कैथल 615 278
झज्जर 584 244
महेंद्रगढ़ 595 202
फतेहाबाद 581 178
कुरुक्षेत्र 701 166
पंचकूला 758 141
चरखी दादरी 251 53

इस तरह की गई साइलेंट मरीजों की पहचान
स्टेट टीबी अधिकारी डॉ. राजेश राजू ने बताया कि सक्रिय स्क्रीनिंग अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बिना लक्षण वाले मरीजों की पहचान अत्याधुनिक तरीकों से की गई। शिविरों में हैंडहेल्ड डिजिटल एक्स-रे, कफ अगेंस्ट टीबी एप और टीबी से जुड़े 10 प्रमुख लक्षणों की बारीकी से स्क्रीनिंग की जाती है। यदि एक्स-रे में कोई गड़बड़ी दिखे या एप किसी को संदिग्ध बताए, तो तुरंत उसके थूक (बलगम) का नमूना लिया जाता है। इसकी जांच नाट मशीन से की जाती है जो बैक्टीरिया की सटीक पुष्टि करती है। संक्रमण मिलते ही तुरंत इलाज शुरू कर दिया जाता है।जिलावार आंकड़े : कहां कितने मिले एसिंप्टोमैटिक मरीज?
स्क्रीनिंग के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मिले कुल नए मरीज और उनमें से बिना लक्षण वाले (एसिंप्टोमैटिक) मरीजों का पूरा ब्योरा इस प्रकार हैजिला कुल नए मरीज बिना लक्षण वाले (एसिंप्टोमैटिक)
गुरुग्राम 4,242 2,496
फरीदाबाद 2,729 1,581
हिसार 1,711 940
करनाल 1,606 764
रोहतक 1,609 712
मेवात 1,266 552
पानीपत 1,555 542
सोनीपत 1,386 543
रेवाड़ी 808 499
पलवल 721 460
अंबाला 913 415
जींद 595 402
सिरसा 825 337
भिवानी 879 289
यमुनानगर 944 276
कैथल 615 278
झज्जर 584 244
महेंद्रगढ़ 595 202
फतेहाबाद 581 178
कुरुक्षेत्र 701 166
पंचकूला 758 141
चरखी दादरी 251 53