{"_id":"6a426c3b4d023e67e901f153","slug":"ambala-double-death-mystery-woman-found-dead-in-car-suspected-car-owner-also-found-dead-on-railway-track-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला डबल डेथ मिस्ट्री: महिला का कार में शव, संदिग्ध कार मालिक भी रेलवे ट्रैक पर मृत मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला डबल डेथ मिस्ट्री: महिला का कार में शव, संदिग्ध कार मालिक भी रेलवे ट्रैक पर मृत मिला
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 29 Jun 2026 06:30 PM IST
Link Copied
अंबाला में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों के होश उड़ा दिए हैं। अस्पताल से लापता हुई एक महिला का शव, एक संदिग्ध कार के अंदर खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ है। दरअसल, सेक्टर-8 की रहने वाली मनिंद्र कौर 27 जून को अस्पताल में भर्ती अपनी बीमार मां के लिए नारियल पानी लेने निकली थीं, लेकिन रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। रविवार सुबह गोबिंदगढ़ गांव के एक मकान में खड़ी काले रंग की स्विफ्ट कार की पिछली सीट पर मनिंद्र का शव मिला। फोरेंसिक जांच के मुताबिक, मनिंद्र की हत्या बेरहमी से की गई थी। उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से 5 से 6 वार किए गए थे, जबकि छाती और दोनों हाथों पर भी गहरे घाव थे। कार से पुलिस को एक फोल्डिंग चाकू और महिला के सैंडल मिले हैं। मामला तब और उलझ गया जब इस वारदात में सोमवार को एक नया और खौफनाक मोड़ आया। जिस कार मालिक 'मनिंद्र सिंह' पर हत्या का शक था और जो वारदात के बाद से लापता था, उसका शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है। अब दो मौतों ने इस पूरी गुत्थी को उलझा दिया है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत तमाम एंगल से जांच कर रही है। आखिर अस्पताल से मनिंद्र कौर उस कार तक कैसे पहुंची? और कार मालिक की मौत के पीछे का क्या राज है? पुलिस अब इन सवालों के जवाब तलाश रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।