फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rainabada Kandra: Inspector and restaurant staff depart.

सीबीआई रिश्वत कांड: इंस्पेक्टर और एएसआई सेवा से बर्खास्त

Fri, 07 Aug 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rainabada Kandra: Inspector and restaurant staff depart.
चंडीगढ़। सीबीआई द्वारा रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए चंडीगढ़ पुलिस के दो अधिकारियों को विभाग ने तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। पुलिस ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई सख्त कार्रवाई बताया है।
विज्ञापन

सीबीआई ने 3 अगस्त 2026 को रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में तत्कालीन सब-इंस्पेक्टर सुरेश कुमार और एएसआई भगत राम को गिरफ्तार किया था। मामले की गंभीरता और पुलिस विभाग की छवि पर पड़े असर को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने दोनों अधिकारियों की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि भ्रष्टाचार, कदाचार या ऐसा कोई भी कार्य जो विभाग की पारदर्शिता, ईमानदारी और जनता के विश्वास को प्रभावित करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed