फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bank employee attacked in Punjab

पंजाब में बैंक कर्मचारी पर हमला: आरोपी ने लोह की रॉड से किया वार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Thu, 06 Aug 2026 07:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 06 Aug 2026 07:59 PM IST
सार

पूरी वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। बैंक के पूर्व डेली वेज कर्मचारी ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
Bank employee attacked in Punjab
घायल बैंक कर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कोटकपूरा के मोगा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में डेली वेज पर काम कर चुके एक कर्मचारी द्वारा बैंक के कैशियर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल कैशियर मनीष गोयल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कोटकपूरा में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
पूरी वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, बैंक में डेली वेज पर दो कर्मचारी कार्यरत थे। कुछ दिन पहले एक स्थायी कर्मचारी की नियुक्ति होने के बाद एक डेली वेज कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। बैंक अधिकारियों ने गांव देवीवाला निवासी के दीप सिंह को भरोसा दिया था कि उसे क्षेत्र की किसी नजदीकी शाखा में समायोजित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

लोहे की रॉड से किया हमला 
इसके बावजूद वह बैंक कर्मचारियों को लगातार धमकियां देता रहा। बैंक मैनेजर हरप्रीत सिंह के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले आरोपी और उसके पिता को बैंक बुलाया गया था, जहां उन्होंने लिखित रूप में माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद गुरुवार सुबह जब कैशियर मनीष गोयल अपनी बाइक खड़ी कर बैंक के अंदर जा रहे थे, तभी आरोपी ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। 

मनीष गोयल ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन हमले के दौरान उनकी बाजू पर चोट लग गई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल मनीष गोयल ने बताया कि आरोपी पहले भी उन्हें धमकियां देता रहा था। हालांकि उसने एक दिन पहले लिखित रूप में माफी मांग ली थी, लेकिन इसके बावजूद उसने बैंक पहुंचते ही हमला कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed