सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Release of Govardhan Gabbi's story collection Nayanbhog

Chandigarh News: गोवर्धन गब्बी की कहानी संग्रह नयनभोग का विमोचन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Release of Govardhan Gabbi's story collection Nayanbhog
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के टीएस सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में शनिवार को कहानीकार गोवर्धन गब्बी की हिंदी अनुवाद संग्रह नयन भोग का विमोचन हुआ। यह आयोजन साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति की ओर से और सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी चंडीगढ़ के सहयोग से हुआ। इस संग्रह में स्त्री-पुरुषों के संबंधों पर आधारित दस कहानियां है। अभिव्यक्ति के अध्यक्ष विजय कपूर ने मंच संचालन किया। लेखक गोवर्धन गब्बी ने कहा कि उनकी कहानियां पुरुष और स्त्री संबंधों को वैसे ही सामने रखती हैं जैसे हमेशा से रहे हैं। ये कहानियां पाठकों के लिए आईने की तरह सामने आएंगी। अनुवादक डॉ. जसविंदर बिंद्रा ने कहा कि गब्बी की सभी कहानियां पुरुष-स्त्री के संबंधों को अलग दृष्टिकोण से पेश करती है। वरिष्ठ साहित्यकार विजय कपूर ने कहा कि गोवर्धन गब्बी की ये कहानियां आधुनिक जीवन की विसंगतियों का एक संपूर्ण लेखा-जोखा हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed