फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector-28 Robbery: Cook Hemant suspected of involvement in two incidents in Mohali as well.

सेक्टर-28 लूट: कुक हेमंत पर मोहाली में भी दो वारदातों में शामिल होने का शक

Tue, 18 Aug 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sector-28 Robbery: Cook Hemant suspected of involvement in two incidents in Mohali as well.
चंडीगढ़। सेक्टर-28 स्थित मुकेश बस्सी की कोठी में लूट का मुख्य आरोपी और कुक हेमंत थापा बेहद शातिर अपराधी निकला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ की वारदात से पहले वह मोहाली में भी इसी तरीके से दो वारदातें कर चुका था। इनमें मार्च 2026 की गिल्को, खरड़ और नवंबर 2025 की सेक्टर-88, मोहाली की घटना शामिल है। दोनों मामलों में जेवरात और नकदी लूटी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हेमंत घरेलू कुक के रूप में हाईप्रोफाइल घरों में नौकरी हासिल करता और परिवार की दिनचर्या, सुरक्षा व्यवस्था व घर में मौजूद सामान की जानकारी जुटाता था। मौका मिलते ही वारदात कर फरार हो जाता। पुलिस गिल्को और सेक्टर-88 मामलों के रिकॉर्ड व सीसीटीवी फुटेज की दोबारा जांच कर रही है।
विज्ञापन


पांच राज्यों में दे चुका है चकमा
मोहाली पुलिस उसकी तलाश में नेपाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में दबिश दे चुकी है। अब चंडीगढ़ पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की हैं। डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल भी जांच में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेसमेंट एजेंसी भी जांच के घेरे में
हेमंत को निजी प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये मुकेश बस्सी की कोठी में कुक की नौकरी मिली थी। पुलिस एजेंसी से पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि उसके दस्तावेज और पृष्ठभूमि का सत्यापन हुआ था या नहीं। वारदात के बाद मोबाइल बंद कर हेमंत लगातार ठिकाने बदल रहा है। पुलिस तकनीकी सर्विलांस, सीसीटीवी और पुराने संपर्कों के डंप डाटा से उसकी तलाश कर रही है। पुलिस को उसके पीछे अंतरराज्यीय गिरोह के नेटवर्क की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed