{"_id":"69e139cce31044189702404c","slug":"seema-goyal-murder-case-sessions-court-to-hear-case-trial-to-begin-on-april-21-chandigarh-news-c-16-pkl1079-997133-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा गोयल हत्याकांड: अब सेशंस कोर्ट में चलेगी सुनवाई, 21 अप्रैल से शुरू होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा गोयल हत्याकांड: अब सेशंस कोर्ट में चलेगी सुनवाई, 21 अप्रैल से शुरू होगा ट्रायल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। शहर के चर्चित सीमा गोयल हत्याकांड की सुनवाई अब सेशंस कोर्ट में होगी। मामले की फाइल निचली अदालत से ट्रांसफर कर दी गई है। इस केस में 21 अप्रैल से सुनवाई शुरू होगी।
पिछले महीने सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मृतका सीमा गोयल के पति प्रोफेसर बीबी गोयल के खिलाफ इलाका मजिस्ट्रेट के पास चार्जशीट दाखिल की थी। बीबी गोयल को पुलिस ने दिसंबर 2025 में पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
मामला नवंबर 2021 दिवाली की रात का है। पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर स्थित आवास से सीमा गोयल का शव बरामद हुआ था। उस समय उनके हाथ-पांव बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
हत्या को इतनी सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था कि पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही थी। हालांकि शुरुआत से ही शक की सुई प्रो. गोयल की ओर घूमती रही। लंबी जांच, पॉलिग्राफ टेस्ट और ब्रेन इलेक्ट्रिकल ऑसिलेशन सिग्नेचर (बीईओएस) टेस्ट के बाद पुलिस ने सच्चाई तक पहुंचने का दावा किया। दिसंबर 2025 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
झूठी कहानी से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
जांच के दौरान प्रो. गोयल ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने बताया था कि घटना वाली रात वह घर की ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। सुबह नीचे आने पर उन्होंने पत्नी को मृत अवस्था में पाया। जिनके हाथ-पांव बंधे थे और दरवाजे की जाली कटी हुई थी। उन्होंने दावा किया था कि लुटेरे वारदात को अंजाम देकर भाग गया।
हालांकि जांच में सामने आया कि दरवाजे की जाली अंदर से काटी गई थी। घर से कोई सामान भी चोरी नहीं हुआ था। ऐसे में लूट की कहानी पर पुलिस को शुरुआत से ही संदेह था, जो आगे चलकर गलत साबित हुई।
Trending Videos