सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Masoom Sharma Apologizes Over Dehradun Controversy Lashed Out at Journalists in Chandigarh

देहरादून विवाद पर मासूम शर्मा ने माफी मांगी: गैंगस्टर की धमकी से तनाव में था, चंडीगढ़ में पत्रकारों पर भड़के

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 17 Apr 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने देहरादून में हुए विवाद पर माफी मांगते हुए कहा कि मैं महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं। जो भी हुआ, गुस्से में हुआ, उसके लिए मैं माफी चाहता हूं।  

Masoom Sharma Apologizes Over Dehradun Controversy Lashed Out at Journalists in Chandigarh
मासूम शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया है। शर्मा ने कहा कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने बताया कि अमेरिका में रह रहे उनके भाई को फोन कर धमकाया गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ का बीमा करवा लो, उसके बच्चे पल जाएंगे। वह आज देहरादून से वापस नहीं जाएगा।” साथ ही उनके भाई को भी भारत न आने की चेतावनी दी गई।
Trending Videos


मासूम शर्मा ने कहा कि इस धमकी से उनका परिवार बेहद घबरा गया था। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था और समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। सिंगर के मुताबिक, धमकी देने वाले लोग उनके एक कार्यक्रम में भी मौजूद थे, जहां भारी भीड़ थी। इसी दौरान गुस्से में उनके मुंह से आपत्तिजनक शब्द निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस पूरे मामले में माफी मांगते हुए कहा कि मैं महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं। जो भी हुआ, गुस्से में हुआ, उसके लिए मैं माफी चाहता हूं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने महिला आयोग को अपना लिखित जवाब भेज दिया है, लेकिन व्यस्तता के चलते वह आयोग के दफ्तर में व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हो पाएंगे।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मासूम शर्मा सवालों पर भड़क गए। जवाब देने के बजाय वह बहस में उलझते नजर आए। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर मौजूद पत्रकारों ने उन्हें संयम बरतने की सलाह भी दी। यह मामला अब धमकी, सार्वजनिक व्यवहार और महिला सम्मान जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed