{"_id":"69e1f374e17d8a187c02fd60","slug":"masoom-sharma-apologizes-over-dehradun-controversy-lashed-out-at-journalists-in-chandigarh-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून विवाद पर मासूम शर्मा ने माफी मांगी: गैंगस्टर की धमकी से तनाव में था, चंडीगढ़ में पत्रकारों पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून विवाद पर मासूम शर्मा ने माफी मांगी: गैंगस्टर की धमकी से तनाव में था, चंडीगढ़ में पत्रकारों पर भड़के
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने देहरादून में हुए विवाद पर माफी मांगते हुए कहा कि मैं महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं। जो भी हुआ, गुस्से में हुआ, उसके लिए मैं माफी चाहता हूं।
मासूम शर्मा
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया है। शर्मा ने कहा कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने बताया कि अमेरिका में रह रहे उनके भाई को फोन कर धमकाया गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ का बीमा करवा लो, उसके बच्चे पल जाएंगे। वह आज देहरादून से वापस नहीं जाएगा।” साथ ही उनके भाई को भी भारत न आने की चेतावनी दी गई।
मासूम शर्मा ने कहा कि इस धमकी से उनका परिवार बेहद घबरा गया था। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था और समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। सिंगर के मुताबिक, धमकी देने वाले लोग उनके एक कार्यक्रम में भी मौजूद थे, जहां भारी भीड़ थी। इसी दौरान गुस्से में उनके मुंह से आपत्तिजनक शब्द निकल गए।
उन्होंने इस पूरे मामले में माफी मांगते हुए कहा कि मैं महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं। जो भी हुआ, गुस्से में हुआ, उसके लिए मैं माफी चाहता हूं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने महिला आयोग को अपना लिखित जवाब भेज दिया है, लेकिन व्यस्तता के चलते वह आयोग के दफ्तर में व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हो पाएंगे।
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मासूम शर्मा सवालों पर भड़क गए। जवाब देने के बजाय वह बहस में उलझते नजर आए। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर मौजूद पत्रकारों ने उन्हें संयम बरतने की सलाह भी दी। यह मामला अब धमकी, सार्वजनिक व्यवहार और महिला सम्मान जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा में आ गया है।
Trending Videos