सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SGGSHC and Wanderers Club shine on the first day

Chandigarh News: पहले दिन एसजीजीएसएचसी और वांडरर्स क्लब का जलवा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
SGGSHC and Wanderers Club shine on the first day
विज्ञापन

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्टेट सीनियर मैन और वूमेन हॉकी चैंपियनशिप सेक्टर 42 हॉकी स्टेडियम में शुरू हो गई। पहले दिन पुरुष वर्ग में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें एसजीजीएसएचसी-26 (ब्लू) और वांडरर्स क्लब ने शानदार जीत दर्ज की।

पहला मैच एसजीजीएसएचसी-26 (ब्लू) और रॉक रोवर्स हॉकी क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में एसजीजीएसएचसी-26 (ब्लू) ने रॉक रोवर्स हॉकी क्लब को 8-2 के बड़े अंतर से हराया। एसजीजीएसएचसी के लिए तनवीर, जैद (दो), गुरतेज, ऋषभ, मंगल और शिवम (दो) ने गोल किए। रॉक रोवर्स के लिए बिहारा ने दो गोल दागे। दूसरा मुकाबला वांडरर्स क्लब और आईटीबीपी के बीच हुआ। वांडरर्स क्लब ने आईटीबीपी को 7-2 से मात दी। वांडरर्स क्लब के लिए परमवीर (दो), हरपंथप्रीत, दिलराज (दो) और सुरिंदर (दो) ने गोल किए। आईटीबीपी के लिए जसविंदर और शुभम ने एक-एक गोल किया। एजी हरियाणा और एजी पंजाब के बीच तीसरे मैच में हाफ टाइम तक दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया था। यह चैंपियनशिप 23 जून 2026 तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के महालेखाकार (लेखापरीक्षा-1) कुमार अभय ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजन सचिव अनिल वोहरा ने बताया कि कल के मैच सुबह छह बजे से नौ बजे तक होंगे। शाम के सत्र के मैच चार बजे से साढ़े सात बजे तक खेले जाएंगे। यह चैंपियनशिप 17 जून से 23 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है। सभी मुकाबले सेक्टर 42 हॉकी स्टेडियम चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। इसमें चंडीगढ़ राज्य के सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता स्थानीय हॉकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed