फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shahbaz wrote a letter to the army for Kashmir propaganda...then a big conspiracy was hatched.

Conspiracy: कश्मीर प्रोपेगेंडा के लिए शहबाज ने लिखा था सेना को पत्र, फिर रची गई भारत के खिलाफ बड़ी साजिश

Sun, 08 Feb 2026 07:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष तिवारी, चंडीगढ़
आशीष तिवारी, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 07:13 AM IST
सार

अमर उजाला के पास पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ऑफिस से 13 जनवरी को भेजा गया वह कॉन्फिडेंशियल लेटर मौजूद है जिसमें सभी को दिशा निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन
Shahbaz wrote a letter to the army for Kashmir propaganda...then a big conspiracy was hatched.
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : X @CMShehbaz

विस्तार

बीती 5 फरवरी को भारत के खिलाफ पाकिस्तान की तमाम सुरक्षा एजेंसियों और सेना समेत आतंकियों ने जो साजिश रची उसके लिए पाकिस्तान के प्रधान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से एक बेहद गुप्त पत्र जारी किया गया था। 13 जनवरी को जारी किए गए इस कॉन्फिडेंशियल लेटर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से 29 सेक्रेटरी, पांच चीफ सेक्रेटरी समेत पाकिस्तानी सेना और टेलीकम्युनिकेशन समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया को उस आदेश का पालन करने के लिए कहा गया था  जो पाकिस्तानी  प्रोपेगेंडा कश्मीरी एकजुटता दिवस के नाम पर तैयार हो रहा था। 

विज्ञापन


अमर उजाला के पास पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ऑफिस से 13 जनवरी को भेजा गया वह कॉन्फिडेंशियल लेटर मौजूद है जिसमें सभी को दिशा निर्देश दिए गए थे। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की रेगुलेटरी बॉडी को भी इसी कॉन्फिडेंशियल पत्र के माध्यम से प्रोपेगेंडा को फैलाने का पूरा दिशा निर्देश जारी किया गया था। 
विज्ञापन


टेलीकम्युनिकेशन विभाग को भी दिए गए निर्देश
13 जनवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से देश भर के 44 प्रमुख विभागों के बड़े अधिकारियों को भेजी गई चिट्ठी में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि कश्मीर एकजुटता प्रोपेगेंडा के लिए तैयार किए जाने वाले मसौदे को पूरी तरीके से पालन किया जाना चाहिए। इसके लिए बाकायदा चिट्ठी में सेना के उन जिम्मेदार अधिकारियों समेत टेलीकम्युनिकेशन विभाग के महत्वपूर्ण लोगों को भी निर्देश दिए गए ताकि किसी तरीके की योजना में गड़बड़ी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने विभिन्न मुल्कों में भेजा संदेश  
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से यह चिट्ठी विदेश मंत्रालय के सचिव को भी जारी की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने अलग-अलग मुल्कों में अपने काउंसलेट और एंबेसी के माध्यम से कश्मीर पर प्रोपेगेंडा राग अलापना शुरू किया और फिर पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में भारत के खिलाफ साजिशें रची गईं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जारी की गई प्रधानमंत्री कार्यालय की चिट्ठी के बाद सेना, आईएसआई  समेत नेताओं और आतंकी संगठनों ने भारत के खिलाफ साजिशें रचीं। 

टीवी चैनलोें पर लगातार चला कश्मीर पर प्रोपेगेंडा 
सूत्रों के मुताबिक जिन जिम्मेदारों को पत्र लिखा गया था उसमें पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेट्री ऑथारिटी भी शामिल थी। यही वजह रही कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से जारी चिट्ठी के बाद में टीवी चैनल पर लगातार कश्मीर के लिए एक प्रोपेगेंडा चलाया गया। जिसमें पाकिस्तान के बड़े अधिकारियों से लेकर पाकिस्तान सेना और खुफिया एजेंसी समेत आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों को बुलाया गया। ताकि पाकिस्तान की साजिश के मुताबिक पूरा माहौल बनाया जाए। हालांकि तमाम कोशिशें के बाद पाकिस्तान का यह एजेंडा पाकिस्तान के बाहर नहीं पहुंच सका। हालांकि पाकिस्तान ने इसके लिए पूरी कोशिश भी की लेकिन वह नाकाम रहे।


कश्मीर पर एजेंडे के लिए पाकिस्तान अपनाता है सभी तरह के हथकंडे 
विदेशी मामलों के जानकार लेफ्टिनेंट कर्नल (अवकाश प्राप्त) प्रभजोत सिंह धनोआ कहते हैं कि भारत के खिलाफ साजिश रचने में पाकिस्तान के सभी राजनेताओं सेना अधिकारियों और बड़े पदों पर बैठे लोगों का हाथ होता है। यही वजह है कि अगर प्रधानमंत्री कार्यालय से पाकिस्तान की ओर से कश्मीर पर प्रोपेगेंडा फैलाने का आदेश जारी हो रहा है तो देश किस दिशा में जाएगा इसको समझना मुश्किल नहीं है। बीते कुछ वर्षों से पाकिस्तान अपनी नाकामियों को छुपाते हुए लगातार आतंकियों को पाल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed