{"_id":"6a83ca1559189b63c30dec2f","slug":"rain-in-panchkula-mohali-chandigarh-all-update-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुबह की बारिश ने बदला मौसम: चंडीगढ़ और पंचकूला-मोहाली में झमाझम, सड़कों पर जलभराव और जाम ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह की बारिश ने बदला मौसम: चंडीगढ़ और पंचकूला-मोहाली में झमाझम, सड़कों पर जलभराव और जाम ने बढ़ाई परेशानी
Tue, 18 Aug 2026 08:55 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:55 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में अगले पांच दिनों तक गरज के साथ बारिश की संभावना है। 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि 20 से 22 अगस्त के बीच 34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में मंगलवार सुबह भारी बरसात हुई। इससे पारा एकदम से नीचे आ गया। हालांकि सड़कों पर जलभराव के चलते दफ्तर और स्कूल जाने वाले बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।
इससे पहले सोमवार को दिनभर उमस और गर्मी के बाद शाम करीब सात बजे मौसम ने अचानक करवट ली। घने काले बादल छाने के कुछ देर बाद शहर के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में अगले पांच दिनों तक गरज के साथ बारिश की संभावना है। 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि 20 से 22 अगस्त के बीच 34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री रहेगा।
चंडीगढ़ मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे तक 1.5 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। तेज बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

तेज बारिश से पंचकूला में जगह-जगह जलभराव
मंगलवार सुबह पंचकूला में हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया, जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत सेक्टर-19 अंडरपास में देखने को मिली। यहां बारिश का पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों और पैदल निकलने वाले लोगों को परेशानी हुई।
वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में भी बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो गया। पानी अधिक होने के कारण कई जगह सड़क और जलभराव वाले हिस्से में अंतर करना भी मुश्किल हो गया।
इसके अलावा सेक्टर-19 में कई मकानों के बाहर भी बारिश का पानी जमा हो गया। लोगों को घरों से बाहर निकलने और वाहनों को निकालने में परेशानी हुई। बारिश के बाद जलभराव की स्थिति ने शहर में बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।