फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   SIR in Chandigarh Major voter list verification drive 1.38 lakh notices issued

SIR in Chandigarh: वोटर लिस्ट का बड़ा सत्यापन अभियान, 1.38 लाख नोटिस जारी; 20 हजार मामलों की सुनवाई बाकी

Tue, 18 Aug 2026 08:14 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 18 Aug 2026 08:14 AM IST
सार

एसआईआर के दौरान नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए भी आवेदन लगातार मिल रहे हैं। चुनाव विभाग के मुताबिक अब तक 7,026 लोगों ने नया वोट बनवाने के लिए फॉर्म-6 जमा करवाया है।

विज्ञापन
SIR in Chandigarh Major voter list verification drive 1.38 lakh notices issued
एसआईआर - फोटो : डीडी न्यूज

विस्तार

चंडीगढ़ में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत चुनाव आयोग की कार्रवाई तेज हो गई है। मतदाता सूची के सत्यापन और नए आवेदनों की जांच के दौरान विभाग की ओर से बड़ी संख्या में नोटिस जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,38,063 नोटिस जेनरेट किए जा चुके हैं।

इनमें से 76,537 नोटिस आवेदकों तक पहुंचाए जा चुके हैं, जबकि 61,526 नोटिस अभी डिलीवरी के लिए लंबित हैं। विभाग का फोकस अब लंबित नोटिसों की तामील कराने के साथ-साथ संबंधित मतदाताओं की सुनवाई पूरी करने पर है।
विज्ञापन


नए वोट के लिए 7,026 आवेदन
एसआईआर के दौरान नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए भी आवेदन लगातार मिल रहे हैं। चुनाव विभाग के मुताबिक अब तक 7,026 लोगों ने नया वोट बनवाने के लिए फॉर्म-6 जमा करवाया है। इन आवेदनों की जांच और पात्रता के सत्यापन की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 हजार से अधिक लोगों की सुनवाई पूरी
मतदाता सूची के सत्यापन में जिन मामलों में आपत्तियां या दस्तावेजों से संबंधित स्थिति सामने आई है, उनमें सुनवाई कर संबंधित लोगों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जा रहा है। अब तक 26,235 लोगों की हियरिंग पूरी हो चुकी है।

हालांकि, निर्धारित तारीख पर सुनवाई के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित नहीं हुए। करीब 9,600 लोग पहली निर्धारित हियरिंग में अनुपस्थित रहे। चुनाव विभाग ने नागरिकों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर देने के लिए इन मामलों की सुनवाई दोबारा तय की।

री-शेड्यूल हियरिंग में भी 3,336 नहीं पहुंचे
री-शेड्यूल की गई सुनवाई के बावजूद 3,336 लोग दोबारा भी पेश नहीं हुए। इससे संकेत मिलता है कि एसआईआर के तहत केवल नोटिस जारी करना ही नहीं, बल्कि संबंधित मतदाताओं तक सूचना पहुंचाना और उन्हें सुनवाई में शामिल कराना भी विभाग के सामने अहम चुनौती है।

20,666 मामलों में सुनवाई अभी बाकी
वर्तमान में 20,666 मामलों की हियरिंग लंबित है। चुनाव विभाग इन मामलों की सुनवाई जल्द पूरी करने में जुटा है। विभाग का उद्देश्य सत्यापन प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा कर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की दिशा में आगे बढ़ना है।


एसआईआर के दौरान विभाग की ओर से जारी आंकड़े बताते हैं कि मतदाता सूची के व्यापक सत्यापन की प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाताओं से संबंधित मामलों की जांच की जा रही है। ऐसे में लंबित हियरिंग और नोटिस की डिलीवरी पूरी करना अंतिम मतदाता सूची तैयार करने से पहले महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed