{"_id":"6a83f8f3a528a4e58b0b66f7","slug":"video-blood-sugar-and-blood-pressure-of-154-people-checked-at-a-bharat-vikas-parishad-camp-in-faridkot-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में भारत विकास परिषद के कैंप में 154 लोगों के शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में भारत विकास परिषद के कैंप में 154 लोगों के शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच
भारत विकास परिषद कोटकपूरा की दोनों शाखाओं की ओर से स्थानीय लाला लाजपत राय पार्क में शुगर और ब्लड प्रेशर की मुफ्त जांच के लिए स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित किया गया। कैंप के दौरान कुल 154 लोगों के शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। स्वामी विवेकानंद शाखा के प्रधान नरेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित इस कैंप में संस्था के प्रांतीय सलाहकार सुभाष गोयल तथा दोनों शाखाओं के सरपरस्त टी.आर. अरोड़ा ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं सेवानिवृत्त तहसीलदार राजिंदर सिंह सरां ने बताया कि भारत विकास परिषद की ओर से समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य लोगों को शुगर और ब्लड प्रेशर के प्रति जागरूक करना है, ताकि यदि किसी व्यक्ति में इनसे संबंधित समस्या सामने आती है तो वह समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेकर उचित उपचार करवा सके। कैंप को सफल बनाने में संस्था के सचिव हरीश बत्रा, अमित मित्तल, वित्त सचिव नरेश अग्रवाल, डॉ. देवराज, पवन गोयल, ओम प्रकाश गुप्ता, गोपाल बोहरा सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।