पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shahkot By Election Results Live Updates from Jalandhar of punjab

पंजाब उपचुनाव: कांग्रेस को मिली शाहकोट विस सीट, 38000 वोटों से जीते लाडी शेरोवालिया

Fri, 01 Jun 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Fri, 01 Jun 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Shahkot By Election Results Live Updates from Jalandhar of punjab
हरदेव सिंह लाडी
पंजाब में शाहकोट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने परचम लहराया है। कांग्रेस के उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने 38,802 मतों से शाहकोट की सीट को जीत लिया। शेरोवालिया को कुल 82745 वोट मिले, शिअद के नायब सिंह कोहाड़ को 43,944 मत मिले जबकि आप के उम्मीदवार को 1900 वोट ही पड़े जिससे आम आदमी उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई।   
विज्ञापन


शाहकोट सीट पर लंबे समय से शिअद का कब्जा था। कांग्रेस सिर्फ 1992 में इस सीट को उस वक्त जीत पाई थी, जब पंजाब में अकाली दल ने विधानसभा चुनावों का बायकाट कर रखा था। 1997 के बाद अजीत सिंह कोहाड़ मैदान में आ गए और अंतिम समय तक उन्होंने हार का मुंह नहीं देखा। 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी हरदेव सिंह लाडी 4905 वोटों से अजीत सिंह कोहाड़ से हार गए थे।
विज्ञापन


उनके निधन के बाद सीट रिक्त हो गई थी और उपचुनाव में अकाली दल ने अजीत सिंह कोहाड़ के बेटे नायब सिंह कोहाड़ को मैदान में उतारा था। सीट पर शिअद ने काफी जोर लगाया। महत्वपूर्ण यह भी है कि इस सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे डॉ. अमरजीत सिंह को 41,010 वोट पड़े थे, इस बार आप से उम्मीदवार रत्न सिंह काकड़कलां मैदान में आए, जो महज 1900 वोट पर ही सिमट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहकोट में तकरीबन 1.72 लाख मतदाता हैं और 28 मई को मतदान के दौरान 76.60 फीसदी मतदान हुआ था। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर लाडी शेरोवालिया को बधाई दी और बाद में शाहकोट की जनता का धन्यवाद भी किया। वहीं कांग्रेस की जीत पर पीपीसीसी प्रधान सुनील जाखड़, निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब की जनता ने कैप्टन सरकार की नीतियों पर मोहर लगाई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed