{"_id":"6a32fb2f224b6bff1d0aa3d4","slug":"snatched-a-gold-chain-from-the-shopkeepers-neck-under-the-pretext-of-buying-fruit-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1048074-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फल खरीदने के बहाने दुकानदार के गले से झपट ली सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फल खरीदने के बहाने दुकानदार के गले से झपट ली सोने की चेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 में एक फल विक्रेता के साथ झपटमारी की घटना हुई है। मंगलवार को फल खरीदने के बहाने आए एक युवक ने दुकानदार के गले से डेढ़ तोला सोने की चेन झपट ली। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
सेक्टर-32सी निवासी कुलविंदर सिंह सैनी (25) सेक्टर-31 में फल की दुकान चलाते हैं। मंगलवार को एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा। युवक ने कुलविंदर से विभिन्न फलों के दाम पूछे। जब कुलविंदर उसे फलों के रेट बता रहे थे, तभी युवक ने अचानक उनके गले से चेन झपट ली। यह चेन करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की थी। चेन छीनने के बाद आरोपी पैदल ही भाग गया। कुलविंदर सिंह ने उसे पकड़ने का प्रयास किया।
आरोपी आसपास की गलियों और भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। सूचना मिलने पर पीसीआर टीम और सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ झपटमारीका मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सुरक्षा कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी की पहचान के लिए तकनीकी और स्थानीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।