सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   State-level hockey player Tania murdered over property dispute

Chandigarh News: प्रॉपर्टी विवाद में स्टेट लेवल हॉकी खिलाड़ी तानिया की हत्या

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
State-level hockey player Tania murdered over property dispute
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38 में प्रॉपर्टी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आपसी रंजिश के चलते 21 वर्षीय स्टेट लेवल हॉकी खिलाड़ी तानिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार तानिया के पिता रवि, जो ऑटो चालक हैं, ने शिकायत में बताया कि उनका परिवार सेक्टर-38 में रहता है। मकान की पहली मंजिल पर उनकी बहन अपने बच्चों और अन्य परिजनों के साथ रहती है। घर के स्वामित्व को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को इसी मुद्दे पर फिर कहासुनी हो गई। रवि के मुताबिक वह समझाने के लिए पहली मंजिल पर गए थे। जब वह नीचे लौट रहे थे, उसी दौरान उनकी बेटी तानिया ऊपर जा रही थी। आरोप है कि इसी बीच कृष्णा, रवि, गंगन, अनिकेत, नवीन और टीना ने मिलकर तानिया पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान कृष्णा ने तानिया की कमर के पास चाकू से वार किया। गंभीर रूप से घायल तानिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

शुक्रवार को खेलना था राज्य स्तरीय मुकाबला
परिजनों के मुताबिक तानिया ग्रेजुएट थी और स्टेट लेवल की हॉकी खिलाड़ी थी। शुक्रवार को उसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाना था। उससे पहले ही उसकी हत्या हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed