{"_id":"69f66332a440d57cae0ccfb7","slug":"street-cricket-teams-honored-the-governor-honored-the-winning-and-runner-up-teams-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1010105-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गली क्रिकेट की टीमें सम्मानित, राज्यपाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गली क्रिकेट की टीमें सम्मानित, राज्यपाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) द्वारा चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से आयोजित ऑलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने समापन समारोह में सम्मानित किया।
यह टूर्नामेंट 17 अप्रैल 2026 को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम से शुरू हुआ था। जिसमें 288 टीमों ने भाग लिया। इनमें 256 लड़कों और 32 लड़कियों की टीमें शामिल थीं, जिनमें लगभग 3,400 युवा क्रिकेटर (14 से 19 वर्ष आयु वर्ग) ने हिस्सा लिया।
लड़कों के वर्ग में टीम नंबर 93 ने टीम नंबर 159 को रोमांचक सुपर ओवर में हराकर खिताब जीता। वहीं लड़कियों के वर्ग में टीम नंबर 32 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम नंबर 1 को 9 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रीना और नितिन कुमार को क्रमशः लड़कियों और लड़कों के वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया, जबकि तान्या और ध्रुव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला।
दोनों वर्गों की सभी सेमीफाइनलिस्ट टीमों को 3 लाख रुपये की नकद राशि दी गई। इसके साथ लड़कियों को सीसीपीसीआर की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल द्वारा हाइजीन किट और लड़कों को स्कॉट एडिल द्वारा मेडिकल किट वितरित की गई। खिलाड़ियों को सौदान सिंह द्वारा क्रिकेट किट और जूते भी दिए गए। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग ने विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए। इसके साथ 25 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर भी दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रशासक ने टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।
प्रशासक कटारिया ने विजेताओं को 1 लाख और उपविजेताओं को 50,000 रुपये की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की, जो भविष्य में भी जारी रहेगी। टूर्नामेंट चेयरमैन संजय टंडन ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजर रही और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उच्च स्तर के अवसरों, जैसे बीसीसीआई से जुड़े टूर्नामेंट्स के लिए चिन्हित किया गया है। इस मौके पर मौजूद डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में सामुदायिक भागीदारी बेहद आवश्यक है।
Trending Videos