सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The daughters of Manipur are also showing their strength in cricket.

Chandigarh News: क्रिकेट में भी मणिपुर की बेटियां दिखा रहीं दम

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The daughters of Manipur are also showing their strength in cricket.
विज्ञापन
चंडीगढ़। फुटबॉल के लिए पहचान रखने वाला मणिपुर अब महिला क्रिकेट में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद मणिपुर की महिला क्रिकेटर मैदान पर लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही हैं। हालांकि कोच का मानना है कि बेहतर सुविधाएं मिलें तो ये खिलाड़ी शीर्ष स्तर तक का सफर और तेजी से तय कर सकती हैं।
Trending Videos

सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में मेघालय के खिलाफ मुकाबले के दौरान मणिपुर की खिलाड़ियों ने अपने खेल से प्रभावित किया। टीम के कोच आई ईबोबी सिंह ने बताया कि अंडर-23 टीम में अंडर-19 खिलाड़ियों की एंट्री भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। उनका कहना है कि घरेलू सत्रों में टीम लगातार मजबूती दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच के अनुसार, टीम ने हाल में रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में शानदार प्रदर्शन किया। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के प्लेट ग्रुप में टीम फाइनल तक पहुंची, जहां उसे बिहार से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन फाइनल तक का सफर टीम की बढ़ती ताकत का प्रमाण है। विजय हजारे ट्रॉफी में भी टीम ने अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।
युवा स्तर पर भी मणिपुर ने छाप छोड़ी है। अंडर-19 टीम ने विनो मांकड़ ट्रॉफी प्लेट फाइनल 2025-26 जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। सिक्किम को 205 रन से हराकर टीम ने अगले सत्र के लिए एलीट ग्रुप में स्थान पक्का किया।
कोच ने कहा कि हार-जीत से प्रदर्शन आंका जाता है, लेकिन यह देखना भी जरूरी है कि टीम वहां तक कैसे पहुंची। खिलाड़ियों का जज्बा और संघर्ष ही उन्हें आगे ले जा रहा है।
टीम में बिस्वजीत कोंथौजाम मुख्य तेज गेंदबाज और अनुभवी कप्तान की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन की तीन महिला खिलाड़ियों का नॉर्थ ईस्ट जोन की सीनियर टीम में चयन यह दर्शाता है कि राज्य की बेटियां अब राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed