सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The message of valor and self-respect resonated on Maharana Pratap Jayanti.

Chandigarh News: महाराणा प्रताप की जयंती पर गूंजा वीरता और आत्मसम्मान का संदेश

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The message of valor and self-respect resonated on Maharana Pratap Jayanti.
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38 स्थित रानी लक्ष्मी बाई भवन में मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उनकी वीरता, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।


मनीष तिवारी ने कहा कि आज के समय में महाराणा प्रताप के विचार और ज्यादा जरूरी हो गए हैं। इनके जीवन से हमें मुश्किल समय में लड़ना, हिम्मत रखना और देश के लिए काम करना सीखने को मिलता है। अगर हमारा समाज उनकी बातों को अपना ले, तो देश का बहुत भला हो सकता है। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह तंवर, शांतनु सिंह चौहान, हरेंद्र राणा और धर्मपाल नेगी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed