{"_id":"6a0caf36f544ebf8ba005db4","slug":"the-thrill-of-test-cricket-for-the-first-time-at-mullanpur-stadium-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1024168-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मुल्लांपुर स्टेडियम में पहली बार टेस्ट क्रिकेट का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मुल्लांपुर स्टेडियम में पहली बार टेस्ट क्रिकेट का रोमांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर इंटरनेशनल स्टेडियम में अगले महीने 6 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को टीम इंडिया का एलान कर दिया। यह मुकाबला मुल्लांपुर स्टेडियम के इतिहास का पहला टेस्ट मैच भी होगा। भारतीय टीम की कमान लोकल बॉय शुभमन गिल संभालेंगे, यह पहला ऐसा मौका होगा जब पंजाब के स्टार क्रिकेट प्लेयर अपनी सरजमीं के होम मैदान पर टेस्ट कप्तान की भूमिका में होंगे l
मुल्लांपुर स्टेडियम को हाल के वर्षों में आधुनिक सुविधाओं, अंतरराष्ट्रीय स्तर की पिच, उन्नत ड्रेनेज सिस्टम और दर्शकों के लिए विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं के साथ विकसित किया गया है। अब यहां पहला टेस्ट मैच का आयोजन इस बात का संकेत है कि यह मैदान भारतीय क्रिकेट के प्रमुख केंद्रों में शामिल हो चुका है। इस ऐतिहासिक अवसर से पंजाब और ट्राइसिटी के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है क्योंकि उन्हें पहली बार अपने नए स्टेडियम में पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट का रोमांच देखने का मौका मिलेगा।
लोकल ब्वॉय शुभमन गिल करेंगे कप्तानी
भारत और अफगानिस्तान सीरीज के लिए एक मात्र टेस्ट क्रिकेट ट्राइसिटी और पूरे पंजाब के एरिया के लिए गर्व की बात होगी क्योंकि लोकल ब्वॉय खुद इस टेस्ट मैच की कप्तानी संभालेंगे। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के लिए यह सबसे बड़े गर्व की बात है कि पीसीए के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम को पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी मिली है। गिल का यह होम ग्राउंड है और यहां पर खेलने का अनुभव उनके काफी काम आने वाला है।
विज्ञापन
35 हजार के करीब दर्शकों की क्षमता
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम मोहाली के पीसीए स्टेडियम से काफी बड़ा है। पीसीए में 24 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। वहीं, मुंल्लापुर में 35 हजार से अधिक दर्शकों की क्षमता है। वहीं, मैच के दौरान बारिश के आने पर भी स्टेडियम में बनाए गए आधुनिक अंडर ग्राउंड सिस्टम से आधे घंटे में पानी को बाहर कर दिया जाएगा। वहीं, 30 कॉरपोरेट बॉक्स हैं। हर कॉरपोरेट बॉक्स में 60 सीटें हैं।
Trending Videos