{"_id":"6a0c805ce55211d363052c80","slug":"aap-leader-deepak-singla-shifted-to-ambala-jail-bank-fraud-case-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंक धोखाधड़ी केस: AAP नेता सिंगला की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा; अंबाला जेल किया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक धोखाधड़ी केस: AAP नेता सिंगला की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा; अंबाला जेल किया शिफ्ट
आईएएनस, हरियाणा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 19 May 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार
आप नेता दीपक सिंगला को मंगलवार बैंक धोखाधड़ी मामले में कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल शिफ्ट किया गया है।
दीपक सिंगला कोर्ट में पेश
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आप नेता दीपक सिंगला को ₹155 करोड़ के फ्रॉड मामले में मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ताजा जानकारी मिलने तक उन्हें अंबाला जेल शिफ्ट किया गया है क्योंकि ईडी रिमांड की सुनवाई जज की अनुपस्थिति के कारण टाल दी गई। मामले की सुनवाई अब बुधवार को होगी।
बीते दिन सोमवार को हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि ईडी ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी नेता दीपक सिंगला के दिल्ली और गोवा समेत कई ठिकानों पर बीते दिन सोमवार को एक साथ छापेमारी की थी जिसके बाद आप नेता गिरफ्तार किया गया।
आप नेताओं ने बीजेपी पर बोला हमला
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सिंगला की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर लिखा, 'दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया कि उन्होंने कोई गलत काम किया है। बल्कि इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि वो भाजपा के खिलाफ काम कर रहे थे और उन्होंने भाजपा में शामिल होने से मना कर दिया। दीपक बहादुर है और देश के लिए लड़ रहा है।'
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई को लेकर आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी एक्स पर लिखा, 'ईडी सीबीआई और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को अपने पर्सनल गुंडों की तरह इस्तेमाल करके मोदी जी विपक्ष के नेताओं को चुनाव जीतने से रोक सकते हैं। लेकिन देश की अर्थव्यव्स्था को, रुपये की गिरती इज्जत को नहीं संभाल सकते"
Trending Videos

ईडी की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर बरसीं आतिशी
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, 'आज हमारे देश में नीट का पेपर लीक हो रहा है, पेट्रोल-डीजल-सीएनजी के दाम रोज बढ़ रहे हैं, रुपया डॉलर के सामने गिरता जा रहा। लेकिन मोदी जी को सिर्फ एक काम है-विपक्ष के नेताओं पर झूठे केस लगाना और उन्हें गिरफ्तार करना।
वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा - गोवा में आम आदमी पार्टी को मिल रहे समर्थन ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। इसी डर में अब भाजपा ने AAP के गोवा सह-प्रभारी सिंगला जी पर ED की रेड करवाई है।