{"_id":"6a0c7b6866bc71dfdc0586a7","slug":"rohtak-temperature-reached-near-47-haryana-weather-news-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में आग उगल रहा आसमान: रोहतक में 47 के पास पहुंचा पारा, झुलसा रहे लू के थपेड़े; अभी नहीं मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में आग उगल रहा आसमान: रोहतक में 47 के पास पहुंचा पारा, झुलसा रहे लू के थपेड़े; अभी नहीं मिलेगी राहत
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 19 May 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा में पारा 47 के पास पहुंच गया है। मंगलवार को लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। मौसम विभाग ने अभी तापामान और बढ़ने की संभावना जताई है।
हरियाणा में गर्मी के तल्ख तेवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के 5 जिलों में लू चल रही है। रोहतक जिले में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। हिसार, फरीदाबाद, सिरसा,नारनौल, जींद में भी लू चल रही है। बुधवार को तापमान 47 के पार होने के आसार बन रहे हैं। गर्मी को लेकर 25 मई तक के लिए पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Trending Videos
औसत तापमान 42 डिग्री पार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि थार मरुस्थल से लगातार पश्चिमी शुष्क हवाओं का रुख मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा,एनसीआर पर बना हुआ है। पूरे प्रदेश में दिन के तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। रोहतक 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में 46.4 और फतेहाबाद में 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी और बढ़ेगा पारा
हिसार, नारनौल, जींद के तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक बने हुए हैं। आग उगलने वाली भीषण गर्मी ने अपने तेवर को प्रचंड बना दिया है। 20-21 मई को तापमान और बढ़ृ सकता है, जिसमें तापमान 47 डिग्री को पार कर सकता है। 22 मई को भी कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में केवल आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। 29 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होने की संभावना है।