सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Schools in Satrod and Dhansu will get new buildings, work will be completed next year

Hisar News: सातरोड और धान्सू के स्कूलों को मिलेंगे नए भवन, अगले साल पूरा होगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Schools in Satrod and Dhansu will get new buildings, work will be completed next year
विज्ञापन
हिसार। सातरोड खास और गांव धान्सू के राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में नए दोमंजिला भवनों का निर्माण कार्य जारी है। करीब 3.77 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इन भवनों का कार्य अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है।
Trending Videos

हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) के उप मंडलीय अभियंता (एसडीओ) एलआर बिश्नोई ने बताया कि जीजीएसएसएस सातरोड में 1.62 करोड़ रुपये की लागत से 12 कमरे बनाए जा रहे हैं। जनवरी में शुरू हुआ यह कार्य 40 प्रतिशत पूरा हो चुका है और मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं धान्सू विद्यालय में 2.15 करोड़ रुपये की लागत से 14 कमरे बनाए जा रहे हैं जिनका 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसे सितंबर 2027 तक पूरा किया जाएगा। दोनों भवनों में दो-दो शौचालय भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मॉडल टाउन स्थित जीएसएसएस में भी पुराने आठ कमरों को तोड़कर 16 नए कमरे बनाने की तैयारी है हालांकि अभी बजट मंजूर नहीं हुआ है। जिले में 50 से अधिक जर्जर कक्षों को हटाकर नए निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed