सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Civic Body Election 9,000 candidates in fray across 105 bodies voting on May 26 results on May 29

पंजाब निकाय चुनाव: 105 निकायों में 9 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, 26 मई को मतदान; 29 मई को आएंगे नतीजे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 20 May 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब में आठ नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों की सीटों के लिए मुकाबला होगा। मतदान 26 मई को कराया जाएगा जबकि 29 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Punjab Civic Body Election 9,000 candidates in fray across 105 bodies voting on May 26 results on May 29
पंंजाब निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के 105 नगर निकायों के चुनाव में नाम वापसी के बाद अब 9 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार छंटनी के बाद 10,096 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे लेकिन मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह संख्या घट गई।
Trending Videos


अब आठ नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों की सीटों के लिए मुकाबला होगा। मतदान 26 मई को कराया जाएगा जबकि 29 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। निकाय चुनाव को वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अहम माना जा रहा है। राजनीतिक दल इसे विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मान रहे हैं। पिछले निकाय चुनाव में कांग्रेस ने सभी नगर निगमों पर कब्जा किया था लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार होने से मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है और मतदाता अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। नाम वापसी के बाद बुधवार से सभी दल प्रचार अभियान तेज करेंगे। इस बीच विपक्ष ने कई जगह धक्केशाही और एनओसी में देरी की शिकायत भी उठाई। मजीठा में शिकायत के बाद आयोग ने एक कार्यकारी अधिकारी से अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed