{"_id":"6a0d1fccda24ab07880a938e","slug":"murder-in-tarntaran-accused-demanded-money-for-drugs-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 रुपये के लिए हत्या: एकनूर से नशा करने के लिए पैसे मांग रहा था आरोपी, नहीं देने पर किरच से किया वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
200 रुपये के लिए हत्या: एकनूर से नशा करने के लिए पैसे मांग रहा था आरोपी, नहीं देने पर किरच से किया वार
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 20 May 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
सार
जब एकनूर सिंह ने नशा और पैसे देने से इन्कार कर दिया तो आरोपी ने उससे 200 रुपये छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया। नौजवान बेटे के मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तरनतारन के गांव जोधपुर में महज 200 रुपये के लिए 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान एकनूर सिंह के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले गिंदर सिंह ने दो दिन पहले एकनूर से नशा और 200 रुपये मांगे थे। इससे इन्कार करने पर आरोपी ने किरच से उस पर हमला कर दिया। घायल एकनूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जब एकनूर सिंह ने नशा और पैसे देने से इन्कार कर दिया तो आरोपी ने उससे 200 रुपये छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया। नौजवान बेटे के मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर तरनतारन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एकनूर के पिता के बयान पर पुलिस ने आरोपी गिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
Trending Videos