{"_id":"6a0cdd12d0a30823b8018b74","slug":"gold-chain-snatched-by-hitting-glass-bottle-on-head-ambala-news-c-244-1-pnp1012-157512-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सिर में कांच की बोतल मारकर सोने की चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सिर में कांच की बोतल मारकर सोने की चेन छीनी
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 20 May 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र में बबैल रोड पर पांच दिन पहले दो युवकों ने एक युवक के सिर में कांच की बोतल और लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसके गले से सोने की चेन भी छीनकर ले गए। अगले दिन पीड़ित ने थाने में पहुंचकर शिकायत दी पर पुलिस ने तीन दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने पहले घटना पर संदेह व्यस्त किया और प्रकरण की जांच की। जांच के बाद दो हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
बबैल गांव के सूरजभान ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह 15 मई की रात को करीब सवा 11 बजे अपने दोस्त मुकेश से मिलकर कुराड से बबैल जा रहे थे। जैसे ही वह अपनी मोटरसाइकिल पर फौजी ढाबे पर पहुंचा तो नदी के पास दो युवकों ने उसे रोक लिया। एक युवक ने उसके सिर में कार के पास कांच की बोतल से हमला किया, वहीं दूसरे ने उसके सिर में लाेहे की रॉड मारी। जिससे वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो देखा हमलावर उसके गले से सोने की चेन छीनकर ले गए हैं। अगले दिन उसने परिवार के साथ मेडिकल कराया और थाने पर पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की।
एएसआई वीरेंद्र कुमार को घटना की जांच सौंपी गई। एएसआई ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। जहां पर पीड़ित से मुलाकात नहीं हुई और न ही उसका नंबर लगा। उधर, आरोपी पक्ष ने भी अपनी मेडिकल रिपोर्ट थाने में दी। जिससे मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने घटनास्थल पर फिर से गहनता से जांच की। जांच में पता चला दो युवकों प्रदीप व राहुल ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और उसके गले से चेयर छीनी है। तीन दिन तक चली जांच के बाद सोमवार को थाना सेक्टर-13-17 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। ब्यूरो
विज्ञापन
Trending Videos