{"_id":"6a0ce08c79a125a4e60d9191","slug":"disabled-children-rejoice-after-watching-the-film-shri-krishna-avataram-ambala-news-c-244-1-pnp1007-157511-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: श्री कृष्ण अवतारम फिल्म देख खुशी से झूमे दिव्यांग बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: श्री कृष्ण अवतारम फिल्म देख खुशी से झूमे दिव्यांग बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 20 May 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
पीवीआर में फिल्म देखने के बाद खुशी व्यक्त करते बच्चे। स्रोत : समिति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। जियो गीता महिला मंडल और कृष्ण कृपा सेवा समिति ने मंगलवार को दिव्यांग बच्चों को श्री कृष्ण अवतारम फिल्म दिखाई। पीवीआर सिनेमा में फिल्म देखकर बच्चे खुशी से झूमने लगे।
जियो गीता महिला मंडल की सदस्य ने बताया कि मंडल और श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग (मूक-बधिर) बच्चों के लिए एक विशेष धार्मिक फिल्म का आयोजन किया गया। बच्चों को श्री कृष्ण अवतारम फिल्म दिखाई गई। जो बच्चे सुन और बोल नहीं सकते थे, उन्होंने अपनी आंखों से इस चलचित्र को देखकर इसका भरपूर आनंद लिया। बच्चों के चेहरों की चमक और अनोखी खुशी को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि मानो स्वयं भगवान कृष्ण उनकी मुस्कान और आंखों में बस गए हों। बच्चों के लिए केवल सिनेमा की ही व्यवस्था के साथ उन्हें सुरुचिपूर्ण भोजन और स्नैक्स भी परोसे गए। बच्चों ने बड़े चाव से इसका आनंद लिया। संवाद
Trending Videos