सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The temple resonated with chants of Jai Shri Ram and Bajrangbali.

Ambala News: जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंजे मंदिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
The temple resonated with chants of Jai Shri Ram and Bajrangbali.
सनातन धर्म मंदिर में कथा करते कथा करते कथावाचक। स्रोत : मंदिर
विज्ञापन
पानीपत। ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार को जिले के हनुमान मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। इस दौरान कहीं सुंदरकांड तो कहीं पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। पूरा दिन मंदिर जय श्रीराम और बजरंग बली के जयकारों से गूंजते रहे।
Trending Videos

मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर सभा में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार और पावन पुरुषोत्तम मास (मलमास) कथा के तीसरे दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा। कथा व्यास पंडित बृजकिशोर शास्त्री ने बड़ा मंगलवार की महिमा का वर्णन किया। श्री सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार पर संकटमोचन हनुमान का विशेष और अलौकिक शृंगार किया गया। सुबह से ही श्रद्धालु हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ करते रहे। मंदिर सभा की ओर से बजरंगबली को छप्पन भोग अर्पित किया गया और महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कथाव्यास बृजकिशोर शास्त्री ने बताया कि पुरुषोत्तम मास कथा भगवान के नाम सुमिरन से कटते हैं। पुरुषोत्तम मास में किए गए दान, तप और कथा श्रवण का फल अनंत गुना मिलता है। उन्होंने कथा के दौरान समझाया कि इस पवित्र महीने में मनुष्य को अपने अहंकार का त्याग कर भगवान विष्णु और कृष्ण की भक्ति में लीन होना चाहिए। प्रधान ने बताया कि इस बार ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार और पुरुषोत्तम मास का अद्भुत संयोग बना है। पुरुषोत्तम मास कथा आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगी, जिसमें भगवान के विभिन्न अवतारों और पुरुषोत्तम मास के महात्म्य की कथा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर समेत जिले के मंदिरों में किए कार्यक्रम
शहर समेत जिले के हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार को विशेष कार्यक्रम किए गए। श्री भीमगोड़ा मंदिर सनौली रोड पर श्री सुंदरकांड का पाठ किया। वहीं असंध रोड स्थित हनुमान मंदिर में मीठे पानी की छबील लगाई। भक्तों ने राहगीरों को पानी पिलाकर पुण्य कमाया। इससे पहले मंदिर में मंगलवार तड़के हनुमान का विशेष शृंगार किया। भक्त ने बालाजी भगवान का भोग लगाया। वहीं सिंदूरी हनुमान को सिंदूृर चढ़ाया।

सनातन धर्म मंदिर में कथा करते कथा करते कथावाचक। स्रोत : मंदिर

सनातन धर्म मंदिर में कथा करते कथा करते कथावाचक। स्रोत : मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed