सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Panipat's sex ratio drops again, from 945 to 907 in four months

Ambala News: पानीपत का लिंगानुपात फिर गिरा, चार माह में 945 से घटकर 907 आया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
Panipat's sex ratio drops again, from 945 to 907 in four months
विज्ञापन
पानीपत। हाली की धरती पानीपत का लिंगानुपात फिर से गिरने लगा है। चार माह में 945 से घटकर 907 पर आ गया है। वहीं प्रदेश का लिंगानुपात साल 2025 के 923 से कम होकर अब 898 पर आ गया है। घटते लिंगानुपात से स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी ने अल्ट्रासाउंड मशीन की जांच, भ्रूण जांच आदि कार्रवाई बढ़ा दी हैं। हाल ही में टीम ने जिले के पांच नामी अस्पतालों की अल्ट्रासाउंड मशीनों में संतोषजनक रिकार्ड न मिलने पर सील की हैं।
Trending Videos

पानीपत पिछले साल जिला लिंगानुपात बढ़ने पर प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया था। यह दिसंबर 2025 में 945 पर पहुंच गया था। इस साल जनवरी से लिंगानुपात लगातार घट रहा है। अब यह 892 पर आ गया है। चार महीने में लिंगानुपात 53 अंक कम होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि अप्रैल माह में लिंगानुपात बढ़कर 907 पर आया। विभाग की पीएनडीटी टीम ने अपनी जांच की कार्रवाई और भ्रूण जांच करते गिरोह को पकड़ने का काम तेज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सालों में ये रहा लिंगानुपात का आकड़ा
वर्ष लिंगानुपात (1000 लड़कों पर)
2020 935
2021 918
2022 924
2023 920
2024 900
2025 945
नोट : लिंगानुपात का आकड़ा स्वास्थ्य विभाग से लिया गया है।
अप्रैल और मई माह में ये बड़ी कार्रवाई की-
- 26 अप्रैल को टीम ने करनाल पीएनडीटी के साथ करनाल की मंगल कॉलोनी-टू में भ्रूण जांच का भंडाफोड़ किया था और वहां से पोर्टेबल मशीन कभी जब्त की थी।
- 15 मई को टीम ने काबड़ी रोड़ पर अवैध नशीली दवा बेचते झोलाछाप चिकित्सक को पकड़ा।
- 18 मई को गोहाना रोड, सनौली रोड और मॉडल टाउन के पांच अस्पतालों की अल्ट्रासाउंड मशीनों की सील किया।
वर्जन :
जनवरी माह में लिंगानुपात कम हुआ है। टीम ने कार्रवाई बढ़ा दी हैं। इससे लिंगानुपात में फिर कुछ सुधार हुआ है। अस्पतालों की जांच करनी शुरू कर दी है। इस दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन और रिकार्ड की जांच की जा रही है। रिकार्ड पूरा न मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. अभय नंदन वत्स, नोडल अधिकारी, पीएनडीटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed