सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   An eight-month pregnant woman was crushed by a sand-laden dumper, her husband injured.

Panipat News: रेत से भरे डंपर ने आठ माह की गर्भवती को कुचला, पति घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 04:00 AM IST
विज्ञापन
An eight-month pregnant woman was crushed by a sand-laden dumper, her husband injured.
प्रीति का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
समालखा। राक्सेडा गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रेत से भरे डंपर ने मोटरसाइकिल पर सवार हथवाला गांव की आठ माह की गर्भवती प्रीति (23) का कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पति संदीप भी घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बीच से गुजर रहे खनन के डंपरों पर रोक लगाने की मांग के बाद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए हादसे बढ़ते जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची समालखा थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को शांत किया और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया।
Trending Videos

हथवाला गांव के राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भतीजे संदीप की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उनकी पत्नी आठ माह की गर्भवती थी। संदीप मंगलवार को अपनी पत्नी को गन्नौर की एक महिला चिकित्सक के पास दवा दिलाने के लिए गया था। इस दौरान राक्सेडा गांव में रेत से लदे डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और पीछे बैठी प्रीति उछलकर डंपर के सामने गिर गई और डंपर का पहिया उनके सिर के ऊपर से उतर गया। संदीप दूसरी तरफ में गिर गए। इससे उनको काफी चोट लगी। ग्रामीणों ने घायल संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ग्रामीणों ने किया हंगामा
हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने महिला का शव को सड़क पर ही रखकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यमुना नदी में यूपी की तरफ खनन किया जा रहा है। यहां से रेत लेकर डंपर गांव के बीच में होकर गुजरते हैं। कुछ दिन पहले राक्सेड़ा, बुढ़नपुर, कारकोली, सिंभलगढ़ और हथवाला के ग्रामीणों ने मिलकर इस पर आपत्ति भी दर्ज कराई थी और उपायुक्त, विधायक को पत्र लिखकर डंपरों के संचालक पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन डंपरों पर कोई रोक नहीं लगाई गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं कि यदि प्रशासन डंपरों पर रोक लगा देता हो यह हादसा न होता।
विज्ञापन

-----

15 दिन बाद आनी थी खुशी, मौत से मातम में बदली
प्रीति आठ माह की गर्भवती थी। मंगलवार को पति संदीप के साथ गन्नौर की एक महिला चिकित्सक के पास जांच के लिए गई थी। चिकित्सक ने जांच के बाद बच्चे की स्थिति सामान्य बताई थी और 15 दिन बाद प्रसव कराने का समय दिया था। 15 दिन बाद परिवार में खुशी आने वाली थी। जिस कारण पूरे परिवार में नए सदस्य के आगमन को लेकर उत्साह भी था। लेकिन, हादसे में प्रीति की मौत के बाद गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत होने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।
----
हादसे में महिला की मौत हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। डंपर चालक को हिरासत में लिया गया है।
-दीपक, प्रभारी थाना समालखा।

प्रीति का फाइल फोटो। परिजन

प्रीति का फाइल फोटो। परिजन

प्रीति का फाइल फोटो। परिजन

प्रीति का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed