सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Medical stores will remain closed in the district today

Panipat News: आज जिले में बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 20 May 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
Medical stores will remain closed in the district today
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत जिला केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के मेडिकल स्टोर बुधवार को देशव्यापी हड़ताल के चलते बंद रहेंगे। इसमें होलसेल और रिटेल मेडिकल स्टोर शामिल होंगे। वहीं डिस्ट्रिक पानीपत केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने हड़ताल से दूरी बनाकर रखी है। एसोसिएशन के प्रधान करतार सिंह मक्कड़ ने बताया कि वे हड़ताल में शामिल नहीं होंंगे। इस संबंध में पानीपत जिला केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें 20 मई बुधवार को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारियों और रूपरेखा पर चर्चा की गई।
Trending Videos

एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप कादियान ने बताया कि सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 20 मई को होने वाली एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी रिटेल और होलसेल दवा विक्रेता अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखेंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फार्मेसी (ई-फार्मेसी) पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए। किसी ठोस नियम और कड़े नियंत्रण के चल रही ऑनलाइन दवा की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए। बिना चिकित्सक के पर्चे के धड़ल्ले से बिक रही दवा युवाओं में नशे और गलत दवा के उपयोग को बढ़ावा दे रही हैं। यह चिंताजनक है। फार्मेसी एक्ट का सख्ती से पालन कराया जाए। सरकार की ओर से केमिस्ट और ड्रगिस्ट्स के हितों की अनदेखी बंद करनी चाहिए और पारंपरिक दवा विक्रेताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए नीति बनाई जानी चाहिए। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नकली और सब-स्टैंडर्ड दवा की सप्लाई का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इससे आम नागरिक की सेहत दांव पर लगी है। इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी। अस्पतालों में स्थित मेडिकल स्टोर और आपातकालीन दवा सेवाएं खुली रहेंगी, ताकि किसी भी गंभीर मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर सुरेंद्र तनेजा, प्रदीप कुच्छल, देवेंद्र कुमार राठी, बाबूराम गोयल और प्रशांत गुप्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed