{"_id":"6a0ce0e217429c42f701d1b4","slug":"students-showcased-their-talent-in-the-talent-show-panipat-news-c-244-1-pnp1007-157509-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: टैलेंट शो में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: टैलेंट शो में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 20 May 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
सनातन धर्म सीसे स्कूल में उत्कृष्ट विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्या रेखा शर्मा। स्रोत : स्कू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए टैलेंट शो का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना और उनमें आत्मविश्वास विकसित करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य, कविता पाठ, भाषण, अभिनय और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अपनी प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालिका बजरंगबली सदन की इंचार्ज कविता शर्मा ने सभी का मार्गदर्शन किया। निर्णायक मंडल में गणित विभाग की अध्यापिका वरुण शर्मा और अंग्रेजी विभाग के अध्यापक विनीत शामिल रहे। नृत्य प्रतियोगिता में मुस्कान और वादन में अमन प्रथम, सृष्टि और भारती द्वितीय और डेजी व वैशाली तीसरे स्थान पर रही। चित्रकार में ऋषभ रावल राजश्री प्रथम, सक्षम और सोन द्वितीय, शिवांशु और इशू तृतीय स्थान पर रहे। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर साइंस विभाग के अध्यापक गौरव और संस्कृत विभाग के अध्यापक कारण राजेंद्र जैसवाल उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos