{"_id":"6a0ce148c68f64dfbc075157","slug":"two-accused-arrested-for-beating-up-advocate-panipat-news-c-244-1-pnp1012-157522-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अधिवक्ता को पीटने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अधिवक्ता को पीटने के दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 20 May 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मारपीट के आरोपी। पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने रिंग रोड पर शनिवार रात को अधिवक्ता हेमंत के साथ मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों जाटल रोड पीपल वाली गली निवासी दोहन और बड़ी पहाड़ किला के अंकुर को सोमवार देर रात को कॉलोनी से ही गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी विकास फौजी के कहने पर मारपीट की थी। पुलिस ने दोनों को अदालत के सामने पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि 16 मई की रात करीब 10:30 बजे वे दोनों अपने दोस्त अभिषेक के साथ जाटल रोड पर पीपल वाली गली में घर बैठकर हुक्का पी रहे थे। उसी समय मुखिजा कॉलोनी निवासी उनके दोस्त विकास फौजी फोन आया। विकास ने कहा कि उसके व खुशीराम के साथ सागर रत्ना के पास झगड़ा हो गया। तुरंत आठ मरला चौक पर आ जाओ। जिसके बाद वह तीनों एक्टिवा पर सवार होकर आठ मरला चौक पर पहुंच गए। जहां पर विकास भी पहुंच गया और विकास ने अधिवक्ता की ओर इशारा कर बताया कि इसके साथ झगड़ा हुआ है। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद वह मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो डंडे और एक एक्टिवा भी बरामद कर ली है। मंगलवार को दोनों को अदालत के सामने पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद दोनों को अदालत के सामने पेश किया। जहां पर दोनों ने कहा कि उनसे गलती हो गई। वह दोस्त के कहने पर पहुंचे थे। ब्यूरो
Trending Videos