सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Massive fire in Gwalior Collectorate premises, important documents burnt to ashes

Gwalior News: कलेक्ट्रेट परिसर में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 09:32 AM IST
Massive fire in Gwalior Collectorate premises, important documents burnt to ashes
ग्वालियर कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग ने कलेक्ट्रेट परिसर के कई कमरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई।

बताया जा रहा है कि सबसे पहले आग कलेक्ट्रेट परिसर के नीचे स्थित एसबीआई बैंक के कार्यालय में लगी। इसके बाद आग तेजी से फैलते हुए कलेक्टर के ट्रेनिंग सेंटर के कमरों तक पहुंच गई। आग की लपटों में ट्रेनिंग सेंटर का फर्नीचर, कंप्यूटर स्क्रीन और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गया।

वहीं, एसबीआई कार्यालय में भी दस्तावेजों और कार्यालयी सामग्री को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें- Bhopal: नेपाल से भोपाल आई मेडिकल इमरजेंसी फ्लाइट, एयरपोर्ट पर बना इमरजेंसी ग्रीन कॉरिडोर, अस्पताल पहुंचा मरीज

आग लगने के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में धुएं का गुबार छा गया था। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के हिस्सों को खाली कराया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के जलने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के सटीक कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: रिकॉर्ड बिजली खपत से बिजली गुल, लोगों में उबाल, किया हंगामा

20 May 2026

Bijnor: विशाल से हमजा बनने की जांच को कश्मीर पहुंची बिजनौर पुलिस, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने वीडियो कॉल पर की बात, लौट आने के लिए कहा

19 May 2026

Meerut: सिद्ध पिपलेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति स्थापना, हवन पूजन के बाद शोभायात्रा निकली

19 May 2026

Meerut: सैनिक कल्याण विभाग झुनझुना नहीं, बड़ी जिम्मेदारी : सोमेंद्र तोमर

19 May 2026

Meerut: तालाब व बंजर भूमि पर कब्जे के विरोध में धरना, ईओ ने रखा अपना पक्ष

19 May 2026
विज्ञापन

Meerut: बढ़ती जनसंख्या को लेकर जताई चिंता, प्रधानमंत्री से की ये मांग

19 May 2026

Bijnor: धर्मांतरण मामले में कश्मीर पहुंची बिजनौर पुलिस

19 May 2026
विज्ञापन

कानपुर: नुमाइश मेला व बकरा मंडी नजदीक लगने से हादसे का खतरा

19 May 2026

कानपुर: बड़े मंगल पर हनुमान मंदिर में दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

19 May 2026

तीन झोपड़ियों में लगी आग, गृहस्थी का सामान व अनाज राख

19 May 2026

साढ़ में किशोर की मौत का मामला, हत्यारोपी बोला- जान से मारने की नीयत नहीं थी

19 May 2026

गुरुग्राम में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन

19 May 2026

फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित जीते कुल आठ पदक

19 May 2026

न्यू गुरुग्राम में उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता

19 May 2026

अलीगढ़ में क्वार्सी के एफएम टावर स्थित अपार्टमेंट से गोली चली, एक व्यक्ति तथा बच्चा घायल

19 May 2026

VIDEO: बिजली न आने को लेकर कंप्लेंट लिखाने पहुंचा युवक, बिजली न आने पर किया प्रदर्शन

19 May 2026

हाथरस के ढकपुरा में शराब पीने के बाद कहासुनी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

19 May 2026

अलीगढ़ की शबाना तहसीन तैयार करा रहीं लड्डू गोपाल-माता रानी की पोशाकें

19 May 2026

पॉपुलर के पेड़ पर लटका मिला भाजपा के बूथ अध्यक्ष का शव

19 May 2026

हिसार: साउथ बाईपास पर चलती कार में लगी आग, दमकल की एक गाड़ी ने पाया काबू

19 May 2026

गुरुग्राम में पारा 44.6 डिग्री पार, सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज

19 May 2026

दंतेवाड़ा दौरे पर सीएम मोहन यादव: मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, साइंस सेंटर का किया अवलोकन

19 May 2026

Alwar News: पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष, चाचा-ताऊ पक्ष ने लाठी-डंडों से किया हमला, तीन लोग घायल

19 May 2026

बन्ना देवी पुलिस ने संत प्रवृत्ति व्यापारी को बना दिया शराबी, पुलिसकर्मी बोले-पीना तो हम सिखा देंगे

19 May 2026

सीएनजी के दाम बढ़ने से गुरुग्राम ऑटो चालकों की आय घटी

19 May 2026

Delhi: खूब नहाए शेर, हिरण, हाथी, बतख और गेंडा

19 May 2026

Raisen News: पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, ई-रिक्शा से कार्यक्रम में पहुंचे सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी

19 May 2026

Yamunotri Dham: मूलभूत व्यवस्थाओं की कमी श्रद्धालुओं के लिए बनी परेशानी, विशालकाय पत्थरों पर बैठने को हैं मजबूर

19 May 2026

द्वारका पुलिस ने हथियार सप्लायर को दबोचा

19 May 2026

पीसीओएस नहीं अब पीएमओएस, रोज अस्पताल पहुंच रहीं 20 से ज्यादा महिलाएं

19 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed