सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Assets worth Rs 96.77 lakh of mother and sons involved in drug trafficking freezed

Kangra News: नशा तस्कर शामिल मां और बेटों की 96.77 लाख की संपत्ति फ्रीज

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 20 May 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
Assets worth Rs 96.77 lakh of mother and sons involved in drug trafficking freezed
बैजनाथ में नशा तस्करी के आरोपी सोनिका राणा और उसके बेटों का फ्रीज किया मकान। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
धर्मशाला। नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जिला कांगड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बैजनाथ के मलेहड़ (डाकघर कुदैल) की नशा तस्कर महिला सोनिका राणा और उसके दो बेटों प्रिंस राणा व आकाश राणा द्वारा नशे के धंधे से अर्जित 96,77,350 रुपये की चल-अचल संपत्ति को फ्रीज (कुर्क) कर दिया है।
Trending Videos

कांगड़ा पुलिस ने यह सख्त कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(1) के तहत अमल में लाई है। बैजनाथ पुलिस थाना में 24 फरवरी, 2026 को दर्ज एक मामले में पुलिस ने 32.56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की थी। इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले प्रिंस राणा और सुधांशु सोनी को दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैकवर्ड लिंकेज जांच में खुलासा हुआ कि प्रिंस की मां सोनिका राणा और उसका भाई आकाश राणा भी इस काले कारोबार के मुख्य सरगना थे। इसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 25 फरवरी और 1 मार्च 2026 को इन दोनों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों की वित्तीय कुंडली खंगालनी शुरू की।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने नशे की कमाई से अकूत संपत्ति खड़ी की है। बैजनाथ पुलिस ने 19 अप्रैल, 2026 को संपत्ति फ्रीज करने का आदेश जारी किया था, जिसे 18 मई, 2026 को सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली से हरी झंडी मिल गई। मंजूरी मिलते ही मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों की संपत्तियों को पूरी तरह सील कर दिया है।
पुलिस द्वारा सील की गई संपत्तियों में दो महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक-अप और एक रॉयल एनफील्ड (बुलेट) मोटरसाइकिल शामिल हैं। इसके अलावा आलीशान आवासीय मकान, सोने और चांदी के आभूषण, विभिन्न बैंक खातों में जमा राशि, एफडीआर और एलआईसी की पॉलिसियां फ्रीज की हैं।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने कहा कि सोनिका राणा और उसके बेटों को अब इन संपत्तियों को बेचने, ट्रांसफर करने या किसी भी तरह का लेन-देन करने से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। कांगड़ा जिला में नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध कमाई से संपत्ति बनाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

बैजनाथ में नशा तस्करी के आरोपी सोनिका राणा और उसके बेटों का फ्रीज किया मकान। स्रोत : पुलिस

बैजनाथ में नशा तस्करी के आरोपी सोनिका राणा और उसके बेटों का फ्रीज किया मकान। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed