{"_id":"6a0c51c8d20a0a2b620aee34","slug":"apply-for-bba-bca-in-dharamshala-college-by-june-8-kangra-news-c-95-1-ssml1021-235407-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला कॉलेज में बीबीए-बीसीए के लिए आठ जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला कॉलेज में बीबीए-बीसीए के लिए आठ जून तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। कॉलेज में बीबीए और बीसीए करने के इच्छुक अभ्यर्थी आठ जून तक आवेदन कर सकते हैं। इन दोनों कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 11 जून को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।
कॉलेज में बीबीए और बीसीए की 60-60 सीटें भरी जाएंगी। इनमें 40-40 सीटें सब्सिडाइज्ड और 20-20 सीटें नॉन-सब्सिडाइज्ड श्रेणी की होंगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही दाखिला मिलेगा। इसके अलावा बॉयो-टेक्निकल कोर्स के लिए नौ जून और पीजीडीसीए के लिए 22 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से समय पर दस्तावेज जमा करने का आग्रह किया है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों की मांग लगातार बढ़ रही है। बीबीए और बीसीए जैसे कोर्स विद्यार्थियों को प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी और कॉरपोरेट क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाते हैं, जबकि पीजीडीसीए और बॉयो टेक्निकल जैसे पाठ्यक्रम तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में सहायक साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए और बॉयो-टेक्निकल की सीटें भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीबीए और बीसीए के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून को दो सत्रों में किया जाएगा। -प्रो. राकेश पठानिया, प्राचार्य, धर्मशाला कॉलेज
Trending Videos