सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dispute over government land, FIR registered against six people

Chamba News: सरकारी भूमि पर विवाद, छह लोगों पर एफआईआर दर्ज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:02 AM IST
विज्ञापन
Dispute over government land, FIR registered against six people
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना चांजू-तीन के कार्यस्थल पर काम रुकवाने, कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र सिंह नेगी (62) निवासी वीपीओ कल्पा तहसील कल्पा जिला किन्नौर और वर्तमान में एचआर मैनेजर एसीएनसी चांजू-तीन परियोजना ने बताया कि परियोजना के तहत पॉट हेड यार्ड के बेस निर्माण कार्य को करवाया जा रहा था। इसी दौरान डील राम निवासी बंजवाड़, तहसील चुराह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गया। शिकायत के अनुसार डील राम के साथ उसकी पत्नी लीलो, चैन लाल, पूजा, खेलगू मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने कार्यस्थल पर पहुंचकर मशीनों के आगे बैठकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इस भूमि की पहले ही प्रशासन ने निशानदेही करवाई है और इस संबंध में एसडीएम कार्यालय तीसा में मामला भी पहुंच चुका है। दो बार हुई निशानदेही में संबंधित भूमि परियोजना क्षेत्र की पाई गई है। आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने परियोजना स्टाफ के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां दीं। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्य जारी रखा गया तो वे अपने परिवार सहित मौके पर जान दे देंगे। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इस वजह से मशीनें बंद होने और काम प्रभावित होने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच जारी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed