सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electricity was off for four hours, people sweated in the heat

Chamba News: चार घंटे बंद रही बिजली, गर्मी में छूटे पसीने

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
Electricity was off for four hours, people sweated in the heat
विज्ञापन
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर हरदासपुरा के समीप खंभे की तारों में ट्रक फंस गया। इससे तारें अव्यवस्थित हो गईं। इसके बाद बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक ठप रही। बिजली बोर्ड की टीम ने सीढ़ी लगाकर तारों को जंपर के जरिये अलग-अलग किया। इससे शनि देव मंदिर के समीप लगे बिजली पोल को नुकसान पहुंचा है। बिजली बोर्ड की टीम ने पोल को दुरुस्त कर दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल की। जानकारी के अनुसार अचानक बिजली गुल होने के कारण मुगला सहित हरदासपुरा बाजार के दुकानदारों को परेशानी हुई। चार घंटे तक बिजली बंद रहने से गर्मी में उनके पसीने छूट गए। इसके अलावा सरकारी विभागों समेत स्कूलों में पंखे बंद पड़ने से बच्चों को भी गर्मी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों शम्मी कुमार, करण कुमार, काका राम, वविंद्र कुमार, मोनू शर्मा आदि ने बताया कि मंगलवार को सुबह से ही प्रचंड गर्मी शुरू हो गई। दस बजे अचानक बिजली गुल हो गई। उन्हें बाद में इस बात का पता चला कि एक ट्रक से बिजली लाइनें अव्यवस्थित हो गई हैं और बिजली पोल को भी नुकसान पहुंचा है। लिहाजा, दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। मई के तीसरे सप्ताह में अब सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया है। दोपहर करीब 12 बजे मुख्यालय में पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने बताया कि बोर्ड की ओर से जल्द लाइनों को दुरुस्त कर दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed