सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar international drug trafficking network two arrested Ice heroin seized

Amritsar: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क पर वार, दो तस्कर गिरफ्तार; दस किलो आईस और चार किलो हेरोइन बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 20 May 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

गिरफ्तार आरोपी दुबई और आबू धाबी में सक्रिय एक ड्रग स्मगलर के संपर्क में थे। आरोपी उसके निर्देशों पर पंजाब और दिल्ली में नशे की खेप पहुंचाने का काम कर रहे थे। 

Amritsar international drug trafficking network two arrested Ice heroin seized
आरोपियों से बरामद नशा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलो आईस (मेथामफेटामाइन) और 4 किलो हेरोइन बरामद की है। 
Trending Videos


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई और आबू धाबी में सक्रिय एक ड्रग स्मगलर के संपर्क में थे। आरोपी उसके निर्देशों पर पंजाब और दिल्ली में नशे की खेप पहुंचाने का काम कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक हाल ही में दुबई से वापस लौटा था, जहां उसे हेरोइन और आईस की तस्करी से संबंधित गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित किया गया था।
विज्ञापन

 उन्होंने बताया कि आरोपी पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्रों में नशे की सप्लाई नेटवर्क को संचालित करने में लगे हुए थे। 

बरामद की गई आईस और हेरोइन की खेप आगे विभिन्न जिलों में पहुंचाई जानी थी। इस संबंधी थाना छेहरटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अब नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि अब तक कितनी खेप सप्लाई की जा चुकी है और इस नेटवर्क के तार किन-किन राज्यों व देशों से जुड़े हैं।
 उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed