सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Murder of MBBS Student Friend Killed Him After He Refused to Pay patiala

एमबीबीएस छात्र की हत्या: पैसे देने से इनकार पर दोस्त ने ली थी जान, सीसीटीवी में पीजी से निकलता दिखा आरोपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 20 May 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
सार

24 वर्षीय कमलदीप सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस चौथे वर्ष का छात्र था। वह पिछले दो वर्षों से पटियाला में रह रहा था और करीब दो हफ्ते पहले न्यू लाल बाग कॉलोनी स्थित एक पीजी में शिफ्ट हुआ था।

Murder of MBBS Student Friend Killed Him After He Refused to Pay patiala
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र कमलदीप की हत्या उसी के दोस्त ने तेजधार हथियार से की थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अक्सर छात्र से पैसों की मांग करता था। पैसे देने से इनकार करने पर रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।
Trending Videos


पुलिस ने आरोपी मोहित वर्मा निवासी बरेटा जिला मानसा के खिलाफ थाना सिविल लाइन में हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता महिंदरपाल ने पुलिस को बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा कमलदीप सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस चौथे वर्ष का छात्र था। वह पिछले दो वर्षों से पटियाला में रह रहा था और करीब दो हफ्ते पहले न्यू लाल बाग कॉलोनी स्थित एक पीजी में शिफ्ट हुआ था।
विज्ञापन


पिता के अनुसार 17 मई की रात कमलदीप ने फोन कर बताया था कि उसका दोस्त मोहित वर्मा उसके पास आया है और रात वहीं रुकेगा। अगले दिन सुबह कमलदीप ने घर फोन कर कहा कि वह कॉलेज जाने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका।

शाम को जब परिजन आरोपी मोहित के घर पहुंचे तो उसके हाथों और पैरों पर पट्टियां बंधी थीं। पूछने पर उसने किसी मोटरसाइकिल चालक से झगड़े की कहानी सुनाई। बाद में परिजन जब पीजी पहुंचे तो कमरे में कमलदीप का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके गले और शरीर पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए थे।

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मोहित को पीजी से बाहर निकलते देखा गया है। पिता ने आरोप लगाया कि मोहित लगातार उनके बेटे से पैसे मांगता था और इसी रंजिश में उसने हत्या की। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed