फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against wife for abetment of suicide in husband's death case.

Meerut News: पत्नी पर आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Aug 2026 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against wife for abetment of suicide in husband's death case.
- जागृति विहार में नीरज ने कर ली थी आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी चंद्रप्रकाश ने बेटे नीरज की मौत के मामले में उसकी पत्नी ममता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें नीरज ने पत्नी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया था। पुलिस महिला की तलाश में लग गई है।
जागृति विहार निवासी चंद्रप्रकाश ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके बेटे नीरज की शादी वर्ष 2013 में ममता से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद रहने लगा। परिवार के अनुसार आशा ज्योति केंद्र में शिकायत पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और दोनों अलग किराये के मकान में रहने लगे थे। 2023 में दूसरे बेटे के जन्म के बाद दंपती के बीच विवाद और बढ़ गया। सितंबर 2025 में ममता दोनों बच्चों को किराये के मकान में छोड़कर जेवर और नकदी लेकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। इसके बाद वह उनके बेटे पर तलाक लेने का दबाव बनाने लगी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि अप्रैल 2026 को ममता ने नीरज पर दबाव बनाकर छोटे बेटे सानविक को एक मुस्लिम दंपती को गोद दे दिया था। इसके बाद नीरज मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। 2 मई को नीरज ने किराये के मकान में आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिवार और पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द महिला को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed