फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Assault during a dispute over blocking the path

Faridabad News: रास्ता रोकने को लेकर विवाद में मारपीट

Tue, 18 Aug 2026 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Assault during a dispute over blocking the path
डंडों और ईंट से हमला करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साहूपुरा गांव की बालाजी कॉलोनी में रास्ता रोकने को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी ने परिवार और किरायेदारों के साथ मिलकर लात-घूंसों, डंडों और ईटों से हमला किया।
हमले में महिला के भाई और मां के सिर में गंभीर चोटें आईं और दोनों मौके पर ही बेहोश हो गए। थाना सदर बल्लभगढ़ में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बालाजी कॉलोनी साहूपुरा निवासी प्रीति ने बताया कि 15 अगस्त को वह बड़े भाई अमित कुमार, छोटे भाई हेमंत कुमार, मां मूर्ति देवी और भाभी हेमलता के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान उसका भाई हेमंत घर का सामान लेने के लिए मोटरसाइकिल से निकला। आरोप है कि पड़ोसी मूलचंद पिकअप गाड़ी लेकर आया और हेमंत की बाइक के आगे लगाकर रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन




रास्ता देने की बात कहने पर मूलचंद ने हेमंत के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने विरोध किया तो वह अपने बेटे सौरभ, कुनाल, पत्नी मैनवती, भाई के लड़कों और कुछ किरायेदारों को लेकर मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि सभी ने प्रीति, हेमंत, अमित, मूर्ति देवी और हेमलता के साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मौके पर भीड़ जमा होने के बाद आरोपी वहां से जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed