फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students learned film direction by watching films like *Stree* and *Super 30*.

Faridabad News: स्त्री और सुपर 30 जैसी फिल्म देखकर छात्रों ने सीखा फिल्म निर्देशन

Tue, 18 Aug 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Students learned film direction by watching films like *Stree* and *Super 30*.
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा एमजेएमसी के विद्यार्थियों के लिए फिल्म समीक्षा एवं समालोचना लेखन विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग की ओर आयोजित इस कार्यशाला में छात्रों को स्त्री और सुपर 30 जैसी फिल्में दिखाई गईं।
विज्ञापन


इसके बाद दीपक दुआ ने ऐसी फिल्मों के उदाहरण देते हुए समझाया कि निर्देशक किस प्रकार प्रतीकात्मक दृश्यों और दृश्य रूपकों के माध्यम से गहरे संदेश छिपाते हैं। उन्होंने बताया कि एक सामान्य दर्शक और एक पेशेवर समीक्षक के नजरिए में क्या अंतर होता है। साथ ही, निष्पक्ष मूल्यांकन, शिल्प कला पर ध्यान देने और भाषा पर मजबूत पकड़ को सफल समीक्षा के लिए अनिवार्य बताया।कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को सिनेमा के गहन विश्लेषण और उसकी सूक्ष्मताओं को समझने के व्यावहारिक गुर सिखाए। विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को उद्योग के विशेषज्ञों से सीधे जुड़कर व्यावहारिक और विश्लेषणात्मक दृष्टि विकसित करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का समापन संवादात्मक प्रश्नोत्तरी सत्र के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed