फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vihan won a bronze medal in Maharashtra.

Faridabad News: विहान ने महाराष्ट्र में जीता कांस्य पदक

Tue, 18 Aug 2026 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Vihan won a bronze medal in Maharashtra.
फरीदाबाद। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में फरीदाबाद के विहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। विहान ने 57 किग्रा भारवर्ग में खेलते हुए लगातार तीन मुकाबले जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने पहला क्वालिफाइंग मुकाबला आसानी से जीतते हुए मुख्य दौर में जगह बनाई। मुख्य दौर में उत्तराखंड के राहुल को हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ओडिशा के परमदीप को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में उन्हें सर्विसेज के पुनीत से हारकर कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। वह क्योरुगी कैटेगरी में भाग ले रहे थे।विहान के कोच आरडी बघेल ने बताया कि जिले के लिए प्रतियोगिता का यह पहला पदक है, पर अंतिम नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed